
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बालोद जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम संबलपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ पटेल कोसरिया समाज के शाकंभरी महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्हें विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की उन्नति और तरक्की में पटेल कोसरिया समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज सब्जी उत्पादन के माध्यम से पूरे प्रदेश को ताजी सब्जियां उपलब्ध कराता है, जिसके लिए उन्होंने समाज के प्रति आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अच्छी शिक्षा प्राप्त करने और प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।
समाज द्वारा सामाजिक भवन के लिए भूमि और भवन निर्माण की जो मांग रखी गई, उसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री ने दिया।
कार्यक्रम में लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर सहित कई सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
73898 67471





