hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

बालोद, 09 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बटेरा स्थित हेलीपैड पहुॅचने पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके साथ संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता मौजूद थी। हेलीपैड स्थल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया पटेल समाज के पदाधिकारी, जिले के जनप्रतिनिधि सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज के प्रदेश पदाधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों, दुर्ग रेंज के आईजी श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज संबलपुर में कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकम्बरी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें,,के.नागे कि रिपोर्ट,7697402463

संबंधित पोस्ट

जनमन योजना के सड़क व आवास से बैगा समुदाय में सरकार प्रति बढ़ी भरोसा, स्वयं निर्माण कराने में हो रही खुशी

hindmedianews

कलेक्टर ने गुड़ उद्योगों के सर्वें के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

hindmedianews

*जल संसाधन विभाग की भर्राशाही…* *ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ से केनाल किनारे लगे वृक्षो की कर दिया कटाई….* *पक्ष लेने पहुँचे तो जानकारी नही होने दे दी सफाई….* *विभाग की मौन सहमति. उठ रहे हैं कई सवाल…..* *ठेकेदार औऱ SDO की गहरी है मित्रता…कई बार फील्ड में साथ देखा गया….*

Chunesh Sahu

कलेक्टर जनदर्शन में जन समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण, 06 हितग्राहियों का तत्काल बना राशन कार्ड

Chunesh Sahu

स्कूली शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास करती है- डीपेन्द्र साहू

Chunesh Sahu

*अर्जुनी पुलिस एवं सायबर पुलिस टीम द्वारा की गई अवैध अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी के ऊपर वैधानिक कार्यवाही*

Chunesh Sahu