hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व लोक निर्माण विभाग की बैठक लेकर की समीक्षा सभी लंबित निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व लोक निर्माण विभाग की बैठक लेकर की समीक्षा
सभी लंबित निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
धमतरी 28 जनवरी 2022/ कलेक्टर  पी.एस. एल्मा ने आज लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की समीक्षा करने बैठक ली। उन्होंने बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी लंबित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा व्यावहारिक दिक्कतों को अंतर्विभागीय अधिकारियों के साथ परस्पर समन्वय स्थापित कर दूर करने के निर्देश दिए।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज दोपहर तीन बजे से आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि योजना के फेस-3 के तहत 15 सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं जिनकी कुल लम्बाई 121 किलोमीटर है तथा इनके निर्माण में अब तक 4069 लाख रूपए का व्यय हो चुका है। इसी तरह सतह नवीनीकरण के 37 कार्य तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 26.70 किलोमीटर लम्बाई वाली चार सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इनमें से गहनासियार-मौहाबाहरा सड़क निर्माण कार्य को वन विभाग द्वारा सीतानदी-उदंती अभयारण्य क्षेत्र में होने के कारण अनुमति नहीं दी गई है, जिसके कारण इसके निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर कलेक्टर ने शासन स्तर पर पत्राचार करते हुए तत्संबंध में नियमानुसार अनुमति लेने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। बैठक में कलेक्टर ने सतह नवीकरण, निर्माण पश्चात् पांच वर्ष की संधारण अवधि वाले पीएमजीएसवाई फेज 1, 2 और 3 तथा नवीनीकरण के उपरांत संधारण अवधि में आने वाली सड़कों की मरम्मत की जानकारी सिलसिलेवार लेते हुए समीक्षा की। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नगरी विकासखण्ड के चारगांव फाटक से जबर्रा लंबाई साढ़े छह किलोमीटर, चारगांव से खरका लंबाई 10 किलोमीटर कार्य तथा मगरलोड में मारागांव से जबर्रा फाटक लंबाई साढ़े आठ किलोमीटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि गहनासियार-मौहाबाहरा निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने पर निरस्त करने का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुरूद विकासखण्ड में परसवानी नाला पर कमरौद से परसवानी मार्ग पर 60 मीटर लम्बे पुल का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए 188.23 लाख रूपए स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग में निर्माणाधीन मार्गों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कार्यपालन अभियंता ने कार्यवार प्रगति की जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर ने सभी अपूर्ण सड़कों व पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

पैतृक संपत्ति बटवारा के मामूली विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या

hindmedianews

मीना सत्येंद्र साहू की बढ़ती लोकप्रियता देख भाजपा कांग्रेस की उड़ी नींद चैन…. मीना सत्येंद्र साहू को मिल रहा अपार जनसमर्थन…..राष्ट्रीय पार्टियों के उड़ी नींद चैन…

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को पेश करेंगे बजट

Sakshi Bansod

वनमंत्री श्री अकबर भागवत कथा में शामिल हुए, ग्राम मक्के और खैरबनाकला में दी अनेक सौगात ।

hindmedianews

पंडरिया विधानसभा के विकास एवं सेवा का परम सौभग्य देने के लिए आप सभी मेरे परिवारजनों को मैं प्रणाम करती हूँ : भावना बोहरा

hindmedianews

*छाती में औद्योगिक केंद्र,जिला अस्पताल का उन्नयन,गंगरेल और नगरी के लिए मार्ग जैसी बड़ी सौगातों से धमतरी भी अब दौड़ेगा विकास की पटरी में – रंजना साहू

Chunesh Sahu