
*सरेराह दो लाख से अधिक रकम की उठाईगिरी…घटना के कुछ ही घण्टे में आरोपियों को धर दबोचा…..

धमतरी 28 जनवरी 2022. दुगली साप्ताहिक बाजार में आज उस वक्त हड़कंप मच गया गया जब तीन शातिर गिरोह सारेराह बाजार से 2 लाख से भी अधिक रकम का उठाईगिरी
कर फरार हो गए. मामले की सूचना मिलते ही एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश और नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दुगली सहित टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के तलाश में जुट गयी…
इस पूरे मामले में दिलचस्प बात ये है कि पुलिस ने वारदात के कुछ वक्त बाद ही दो नाबालिक सहित तीन लोगों को जंगल से धर दबोचा था. आरोपियों के पास से 2 लाख 1 हजार बरामद भी कर लिया गया है. ये शातिर गिरोह एमपी के गोना जिले के रहने वाले है. फिरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में
जुट गयी है….
चुनेश साहू 7049466638





