hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

गुम नाबालिक बालिकाओं को ढूंढ निकालने में पंडरिया पुलिस की सराहनीय कदम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा : दिनांक 17.10.2024 की रात्रि लगभग 10:00 बजे प्रार्थी एवं ग्रामीणों द्वारा थाना पंडरिया में सूचना दर्ज कराई गई कि उनके ग्राम के शासकीय स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीन नाबालिग बालिकाओं को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाया गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 349/24, 350/24, 351/24 धारा 137(2) भान्यास. के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय  धर्मेंद्र सिंह छवि (भा पु से) द्वारा द्वारा तत्काल थाना प्रभारी नितिन तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर खोजबीन शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं  पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल प्रारंभ की गई। दिनांक 18.10.2024 को सूचना मिली कि थाना लोरमी क्षेत्र में अपहृत बालिकाएं देखी गई हैं। पुलिस टीम तत्काल लोरमी रवाना हुई और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से बालिकाओं को बरामद किया।

बालिकाओं से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि वे घूमते हुए लोरमी क्षेत्र में पहुँच गई थीं और साधन न मिलने के कारण ग्राम बांधा में रुकी हुई थीं। सुबह पंडरिया वापस आते समय पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद किया। उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है।

बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस सफलता में प्रआर. 337 राजेश्वर कोसरिया, आर. 239 ईश्वर चंद्रवंशी, आरक्षक शैलेंद्र राजपूत व नगर सैनिक 54 अरविंद शुक्ला का प्रमुख योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

विश्व पर्यावरण दिवस पर कल्पतरु डिजिटल एप की हुई ऑनलाइन लॉन्चिंग  प्रकृति व पर्यावरण को संरक्षित करने की अनूठी पहल : कलेक्टर  एल्मा  

Chunesh Sahu

अब घर बैठे ही उठाएं PM Awas Yojana का लाभ, ये है आवेदन करने की आखिरी तारीख

Sakshi Bansod

दंतेवाड़ा में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी, पुजारी को घर में बंद कर फरार हुए चोर

Sakshi Bansod

बागेश्वर धाम की बरसी कवर्धा में कृपा, पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महराज का तीन दिवसीय राम, हनुमान कथा कर बहाएंगे अमृत धारा

hindmedianews

शिक्षा, स्वास्थ्य को छोड़ा , मतदाताओं को लुभाने की कोशिश धान और किसान की मुद्दे 

hindmedianews

पुलिस मौन : ताश,जुआ और खेलाने वालों का तांडव

hindmedianews