hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छ.ग.वन विकास निगम बना विरप्पन कामचोरी में अव्वल, दोषी कर्मचारी पर कार्यवाही क्यों नहीं?

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की करतूत लगातार सामने आ रही अपनी आलस्य और कमजोरी को भी अपनी कमाई का जरिया बना रही विभाग, बताते चलें कि पंडरिया क्षेत्र की सभी बीटों में अवैध पेड़ कटाई जोरो पर चलती हुई देखा जा सकता है।
राज्य में वनों के विकास के लिए वन विकास निगम का गठन किया गया है लेकिन प्रतिदिन सैकड़ों पेड़ो की बलि दी जाती है जिसपर रोक लगाने के बजाए विभाग केवल पंचनामा की कार्यवाई कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं दरअसल कबीरधाम जिला में सक्षम अधिकारी नही है प्रभारी अधिकारी है जो जिले को नही सम्हाल पा रहे है साथ ही अपने कार्यशैली में बदलाव नहीं ला पा रहे है जिसके चलते अधीनस्थ कर्मचारी बे लगाम हो चुके हैं और वन तस्कर मालामाल हो रहे हैं ।
सैकड़ों पेड़ो की बलि
पंडरिया के नरसिंगपुर बिट के कक्ष क्रमांक 1420, 1422,1423 में प्रतिदिन सैकड़ों पेड़ो की बलि हो रहा है । उक्त बिट में केवल इमारती लकड़ी सागौन ही है जिसे वन तस्कर और अतिक्रमण कारियो ने बिना कोई डर भय के बे रोक टोक काट रहे हैं जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को है लेकिन जानकार भी अनजान बने हुए है। एक पेड़ को तैयार करने में कई साल की अवधि लग जाता है लेकिन उन सभी को कुछ ही घंटो में साफ किया जा रहा है और ज़िम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं जो समझ से बाहर है ।
पंचनामा कर जिम्मेदारी की निर्वाहन
प्रतिदिन सैकड़ों पेड़ो की कटाई हो रहा है जिसपर विभागीय अमला कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पा रहा है आखिर इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है। जो समझ में नहीं आता। पेड़ो की कटाई हो जाने के बाद विभागीय कर्मचारियो का दल मौके पर पहुंचकर जंगल में कटे सागौन के पेड़ो की अवशेष का पंचनामा तैयार करते हैं और इकठ्ठा कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर लेते हैं।
दोस्ती यारी निभा रहे है अधिकारी
कबीरधाम जिला में वन विकास निगम में जिला अधिकारी का पद रिक्त हैं जिस पर पीतांबर साहू जमे हुए है जो सक्षम दिखाई नहीं देते वही लगभग 15 वर्षो से नरसिंहपुर बिट और पंडरीय क्षेत्र में गणेश चंद्रवंशी पदस्थ हैं जो स्थानीय निवासी भी है जिसके चलते कार्यवाही करने में डरते हैं और माफियाओं से दोस्ती निभा रहे है।
उच्चस्तरीय जांच समिती गठित करने आवश्यकता
जिम्मेदार पद पर असक्षम अधिकारी जब से बैठे हैं तब से लेकर आज तक वन विकास के नाम पर लूट मचाकर वन विनाश कर रहे हैं। अवैध कटाई पर प्रकरण तैयार करने के बजाए अपनी कुर्सी बचाने माफियाओं से दोस्ती कर रहे हैं। इनके कार्यकाल की फाइल खंगालने पर इनके सारे अनियमितताएं उजागर होने की संभावनाओं से इंकार नही किया जा सकता। जिसके लिए उच्च स्तरीय जांच टीम गठित करने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

सामूहिक श्रमदान से बदल रही दर्री तालाब की तस्वीर-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

hindmedianews

खबर का असर:नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधि हरकत में आए, वार्ड क्रमांक 5 की समस्या समाधान की ओर

Sakshi Bansod

*कला की नगरी रायगढ़ के गायक राजीव दुबे की प्रस्तुति “मोर हंसिनी”*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी

Sakshi Bansod

● *धमतरी पुलिस कोतवाली थाना द्वारा चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार**शहीद परिवार सम्मान के अवसर पर धमतरी एसपी शहीद परिवारों से हुए रूबरू

Chunesh Sahu

**धमतरी: फसल बीमा और कृषक उन्नति योजना के लिए उप संचालक की किसानों से अपील**

Chunesh Sahu