hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

वनमंत्री श्री अकबर भागवत कथा में शामिल हुए, ग्राम मक्के और खैरबनाकला में दी अनेक सौगात ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मंत्री श्री अकबर ने ग्राम मक्के में उचित मूल्य दूकान का भूमिपूजन किया, खैरबनाकला में सांस्कृतिक मंच, कम्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया ।

वनमंत्री श्री अकबर कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए ।

प्रतिनिधि~ अजय जांगड़ेप्रतिनिधी~अजय जांगड़े

 छत्तीसगढ़ /कवर्धा, 06 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। विभिन्न कार्यक्रमों के बीच में मंत्री श्री अकबर ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और निजी कार्यक्रमों में शामिल होकर भेंट मुलाकात भी की। मंत्री श्री अकबर के साथ श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री कलीम खान, श्री कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, श्री होरी साहू, श्री पीतांबर वर्मा, ग्राम खैरबना कला के सरपंच श्री डंकेश्वर सिंह ठाकुर, ग्राम मक्के के सरपंच श्री मुक्तानंद साहू, खैरबना कला के उपसरपंच श्रीमती मोहनी साहू, श्री लेखा राजपुत, श्री कुमार साहू, श्री नंदकिशोर, श्री किरण शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनधि भी शामिल हुए।  

      वन मंत्री श्री अकबर ने ग्राम मक्के में नवीन शासकीय उचित मूल्य दूकान के लिए भूमिपूजन किया। ग्राम मक्के में उचित मूल्य दूकान निर्माण की मांग बहुत लम्बे समय से की जा रही थी। मंत्री श्री अकबर के अनुशंसा पर शासकीय उचित मूल्य दूकान भवन की स्वीकृति मिली है। नवीन भवन के लिए भूमिपूजन होने से ग्राम वासियों ने मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया है।  

      मंत्री श्री अकबर ने खैरबनाकला में हाईस्कूल स्थित सांस्कृतिक भवन, पुस्तकालय, कम्यूटर कक्ष का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौगात दी। उन्होने कहा कि सांस्कृतिक कक्ष की सौगात मिलने से अब स्कूल को कलामंच के माध्यम से भी विशेष स्थान मिलेगा। कार्यक्रम के बाद श्री भगवता साहू के निवास में पहुंचकर परिवार जनों से आत्मीय भेंट मुलाकात की।

संबंधित पोस्ट

ख़बर का हुआ असर..

Chunesh Sahu

ग्राम बरेला मे जमीन विवाद को लेकर आपराधिक षड़यंत्र कर अपहरण कर ले जाकर मारपीट कर हत्या करने वाले 05 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

Chunesh Sahu

जलजीवन मिशन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई

Chunesh Sahu

मैं किसान ~ किसान मेरा, किसानों की है कांग्रेस सरकार कह नीलकंठ ने किया नामांकन दाखिल, जय जवान जय किसान को किया नमन

hindmedianews

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, रायपुर कलेक्ट्रेट में सतनामी समाज का प्रदर्शन

Chunesh Sahu