

संवाददाता~ अजय जांगड़े
कवर्धा, 06 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरकला में श्री राम चन्द्रवंशी के निवास पर पहुंच कर पूरे परिवार जनों से भेंट मूलाकात की। मंत्री श्री अकबर ने डॉ हरेन्द्र चन्द्रवंशी के आकस्मिक निधन पर गहर दुख प्रगट भी किया। ग्राम में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा के पालीपारा स्थिति मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी मांगा। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद श्री देवराज पाली के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल भी हुए।






