संवाददाता~अजय जांगड़े कबीरधाम /पंडरिया : शुरूआत से मानसिक रोगियों से परेशान रही है । पर एक व्यक्ति जो नगर का ही निवासी हैं नशे की लत से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई है उन्होंने कई गौमाताओं को पत्थरों तथा हाथों से मार कर जान ले चुका है समिति के द्वारा पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई थी । जिस पर थाना पंडरिया के द्वारा इसको पागल खाना भेजा जा चुका है, अब हैरत करने वाली बात यह है कि वह पागल खाना से आते ही फिर अपने पागलपन में आकर गायों को मारने लगता है । बेजुबान सेवा समिति के प्रमुख सुमीत तिवारी ने बताया गया कि बेजुबाँ सेवा समिति लगातार मूक प्राणियों की उपचार करते हुए पिछले डेढ़ वर्षो से लगी हुई है, वही इनकी समिति के कार्य प्रारंभ के समय तहसील चौक से ट्रक दुर्घटना में पैर टूटे हुए बछिया को लाया था और एक वर्ष छः माह तक उपचार कर उसे 15 दिन पहले छोड़ा गया था। उसको मौत के मुह से डॉक्टर व साथियों के द्वारा एक वर्ष छः माह की मेहनत से बचाया गया था । और आज इस तरह पागल के द्वारा उस बछिया को मारे जाने का ख़बर सुन । हम सबको बहुत ही दुख पहुंचा है ।
तिवारी ने बताया कि इस तरह घटनाओं के रोकथाम हेतु हम थाना प्रभारी से बात कर उस पागल का उचित व्यवस्था करवाने कीबात करेंगे ।