hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को पेश करेंगे बजट

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आगामी 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का भी लक्ष्य ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में आर्थिक, औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावी होगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिससे विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। राज्य सरकार की नीतियों का लाभ विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, आवासहीन परिवारों और गरीब वर्ग को मिला है, जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता का यह आशीर्वाद ही सरकार की प्रेरणा है और यह बजट प्रदेश के विकास, आर्थिक सुधारों और जनहितकारी योजनाओं के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक साबित होगा।

संबंधित पोस्ट

*परम पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी के 269 वीं जयंती समारोह के आयोजन में नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी सम्मिलित हुई….*

Chunesh Sahu

जिला स्तररिय विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश अध्यक्ष_ रमेश यदु 

Chunesh Sahu

अनुशासित पार्टी को धूमिल करने वाले भाजपा नेता को करे पार्टी से बाहर: मुकेश साहू (पार्षद)

Chunesh Sahu

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आत्मसमर्पण 37 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का लिया निर्णय

Sakshi Bansod

आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रामकुमार बंजारे को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

rakeshbhaskar

*सट्टा सरगना के सिर से उतरा ताज…..* *वीडियो खोलेगा सरगना का राज़….*

Chunesh Sahu