hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़बालोद

*परम पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी के 269 वीं जयंती समारोह के आयोजन में नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी सम्मिलित हुई….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 बालोद – गुरुवार 18 दिसंबर सत्य अहिंसा और सामाजिक समरसता के संदेश वाहक सतनाम धर्म के प्रवर्तक प्रातः स्मरणीय परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269 वीं जन्म जयंती समारोह का आयोजन पांडेपारा वार्ड क्रमांक 5 के जय सतनाम सेवा समिति के द्वारा किया गया।

   कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की ऊर्जावान अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई ।जय सतनाम समिति पाण्डेपारा के सदस्यों ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात उन्होंने जैत खम्भ पर स्थित पूज्य गुरु घासीदास जी के तैलचित्र पर पुष्प – माल्य अर्पित कर धूप – दीप जलाकर पूजा अर्चना कर वार्ड वासियों के कुशलता के लिए प्रार्थना की । जैत खम्भ में समाजिक जनों के द्वारा नई ध्वजा चढ़ाई गई।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने आयोजन समिति के सदस्यों को पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया । आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

 श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी जी ने अपने उदबोधन में कहा कि “गुरू घासीदास का जन्म 1756 में बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी में एक गरीब और साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात किया। जिसका असर आज तक दिखाई पड़ रहा है। इनकी जयंती हर साल पूरे छत्तीसगढ़ में 18 दिसम्बर को मनाया जाता है। वे छत्तीसगढ़ के महान संत और समाज सुधारक थे, जिन्होंने ‘सतनाम पंथ’ की स्थापना की और समानता, सत्य, अहिंसा व सामाजिक न्याय का संदेश दिया, जो आज भी *’मनखे-मनखे एक समान’* के नारे के साथ प्रासंगिक है; उन्होंने पशु बलि और जातिगत भेदभाव जैसी कुरीतियों का विरोध कर लोगों को ‘सतनाम’ के एक ईश्वर पर विश्वास करने और नैतिक जीवन जीने की शिक्षा दी, जिससे लाखों लोग उनके अनुयायी बने और छत्तीसगढ़ में सामाजिक क्रांति आई।”

कार्यक्रम में *न्यू सत्य संगम पंथी नृत्य दल* ग्राम -अरसनारा, दुर्ग के कलाकारों द्वारा मनमोहक पंथी नृत्य तथा गायन का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसने सबका मन मोह लिया।

     इस कार्यक्रम में सम्माननीय जनों मे निशा योगी भाजपा जिला मंत्री,पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, कमलेश गौतम, संदीप सिन्हा, शेखर वर्मा, राकेश बाफना, कमल बजाज, दिव्या बजाज,पिंटू जात्रे, टुवानी जी, धनराज जैन तथा पार्षदगण मे गोकुल ठाकुर, आशा पटेल, कांति तरुण साहू, गोमती रात्रे, सुनीता मनहर व अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 आयोजक समिति के सदस्यगणो मे नरेन्द्र सोनवानी ,मनोहर बघेल, डोमन लहरे, महेन्द्र बंजारे, दीपक कोसले, रामनाथ सुल्तान, गिरधारी सोनवानी, रवि लहरे, धानेश्वर बघेल, श्रवण सोनवानी, राजू सोनवानी ,ओमप्रकाश सोनवानी,सोहन सोनवानी, सुनील बघेल, अनिल बघेल,तेजराम बंजारे ,रविन्द्र सोनवानी, अर्जुन सोनवानी, समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

 

         

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

              हिरदे सिन्हा 

 

 

मो – 7771845128

        7389868471

संबंधित पोस्ट

पंडरिया रोड पर बड़ा हादसा टला गन्ना से भरी ट्रैक्टर पांडातराई के पास पलटी, किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं

Sakshi Bansod

*समृद्ध संस्कृति की धरोहर संजोए राजनांदगांव* *देश के तीन महान साहित्यकारों श्री गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र जैसी हस्तियों से राजनांदगांव की विशेष पहचान* *हॉकी की नर्सरी के रूप में जिले की पहचान*

Chunesh Sahu

कलेक्टर के जन दर्शन में समस्याओं के निदान पाने,जमीन पर घंटों बैठ रहे करदाता,सरकारी व्यवस्था पर सवाल 

hindmedianews

*गुरुर नगर के शिवभक्त कांवरियों पर विश्व हिंदू परिषद,मातृशक्ति संगठन व बजरंग दल के सदस्यों ने की फूलों की वर्षा*

Chunesh Sahu

अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कला मंच सोनहा बादर जितेंद्र साहू कृत, की प्रस्तुति बघोली बालाघाट मध्यप्रदेश मे,,मेला महोत्सव मे 11 को होगी भव्य प्रस्तुति,,,

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 14 माओवादियों के मारे जाने का दावा किया

Chunesh Sahu