hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर के जन दर्शन में समस्याओं के निदान पाने,जमीन पर घंटों बैठ रहे करदाता,सरकारी व्यवस्था पर सवाल 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े

कबीरधाम, जिला कलेक्टर कार्यालय के जन दर्शन कार्यक्रम में एक बार फिर उस तस्वीर ने चर्चा बटोरी है जिसमें देश के करदाता सह आम नागरिक घंटों जमीन पर बैठकर अपनी परेशानी प्रशासन तक पहुँचाने का इंतजार कर रहे हैं यह आवश्यक और सराहनीय भी है लेकिन। यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था और नागरिक-अधिकारों दोनों पर कई सवाल खड़े करती है। जब सरकार और अधिकारी नागरिकों की समस्याएँ सुनने के लिए बैठकें आयोजित करते हैं, तब क्या नागरिकों को सम्मानजनक ढंग से इंतजार करने की प्रमुख सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए?

वर्तमान व्यवस्था में न केवल सुविधाएँ नदारद हैं, बल्कि इसी कारण शिक्षित और अशिक्षित नागरिकों में भी सरकारी दफ्तर का भय और असहजता बढ़ रही है। इसमें खासकर वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ व दिव्यांगजन, जिनको बैठने के लिए अलग सुविधा चाहिए, वे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। अधिकारीगण समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश तो देते हैं, लेकिन अपनी बारी के इंतजार में करदाता या आम नागरिक को ज़मीन पर बैठना पड़ता है।

जन दर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक मंच देना है, जिसमें वे अपनी समस्याएँ अधिकारियों के सामने रख सकें। किंतु बैठक-सुविधाओं का अभाव इन लोगों को असहज और अपमानित महसूस कराता है। आम करदाता, जो देश के विकास में आर्थिक सहयोग देते हैं, उनके लिए सरकारी कार्यालयों में सम्मानजनक वातावरण और मूलभूत सुविधाएँ होना अत्यंत आवश्यक है।देश के करदाताओं की व्यवस्था सरकार की दायित्व है कि वह उनकी इंतजार की तय सीमा पर उनकी बैठक व्यवस्था उचित रूप से क्रियान्वित करे जिससे उनको होने वाले समस्याओं से राहत मिल सके।

जिला व सरकारी कार्यालयों में बैठने के समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएँ। इससे उनके सम्मान की रक्षा होगी और प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ेगा। अधिकारों की सुरक्षा, संवाद की सहजता और मन की चिंता दूर करने के लिए प्रशासन को शीघ्र ही स्थायी समाधान खोजने चाहिए।

संबंधित पोस्ट

फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवम् पारिवारिक होली उत्सव का आयोजन

hindmedianews

हसदेव अरण्य के विनाश के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनो ही दोषी है, अमित बघेल जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी,

Chunesh Sahu

विधायक ममता चंद्राकर के क्षेत्र में 50 साल पुराने जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ने मजबूर ।

hindmedianews

बोर्ड परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव की रोक थाम के संबंध में दसवीं ,बारहवीं के छात्र छात्राओं व पालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

hindmedianews

*जनसंपर्क में मिल रहा जनसमर्थन….*

Chunesh Sahu

गणतंत्र दिवस का पूर्वाभ्यास 24 को, ध्वाजारोहण में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का होगा विशेष प्रशिक्षण

hindmedianews