hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर धमतरी में विशाल रोजगार मेला का आयोजन 10 सितम्बर को*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

धमतरी,  सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 10 सितम्बर 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी परिसर में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और कौशल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित होगा।

लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी के सहायक परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने के उद्देश्य से यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आईटी, रिटेल, सुरक्षा गार्ड, ऑटोमोटिव, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर जैसे विविध क्षेत्रों की प्रतिष्ठित 9 नामी कंपनियां (नियोक्ता) युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शामिल होंगी।

उक्त रोजगार मेले में कुल लगभग 1600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पद विभिन्न श्रेणियों और योग्यताओं के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे जिले के युवाओं को न केवल रोजगार प्राप्त होगा, बल्कि उन्हें कौशल उन्नयन और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रोत्साहन मिलेगा। रोजगार मेले के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का चयन प्रक्रिया के माध्यम से साक्षात्कार लेंगे तथा योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी बेरोजगार एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं को प्रदेश की अग्रणी कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। कलेक्टर ने आगे बताया कि राज्य शासन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत् प्रयास करना है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रजत जयंती वर्ष को ‘‘युवा सशक्तिकरण वर्ष’’ के रूप में भी विशेष महत्व दिया गया है।

जिला प्रशासन ने रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली हैं।प्रतिभागियों के लिए पंजीयन की व्यवस्था स्थल पर ही की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न काउंटर स्थापित कर युवाओं को कंपनियों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

रोजगार मेला न केवल बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, बल्कि जिले की आर्थिक प्रगति और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन ने सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि वे इस रोजगार मेले का लाभ अवश्य उठाएँ और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।

संबंधित पोस्ट

*खबर को कलेक्टर ने लिया संज्ञान.* *पाइपलाइन विस्तार और टंकी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: कलेक्टर* *जलजीवन मिशन की बैठक लेकर कलेक्टर ने की जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा*

Chunesh Sahu

कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण 15 दिनों में प्रारम्भ करने कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश लाइवलीहुड कॉलेज को मॉडल के तौर पर विकसित करने पर दिया जोर

Chunesh Sahu

पटेल समाज का मान बढ़ाने पर किया आभार , प्रदेशाध्यक्ष ने कही बड़ी बात भाजपा शीर्ष पर है और रहेगा

hindmedianews

मितानिन दिवस पर “हमर मितान, मितानिन” सम्मान समारोह आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा करेंगी मितानिन दीदियों का सम्मान

Sakshi Bansod

श्री राधा कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सारंगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है हर माह के 9 तारीख को ग़रीबी ऋखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गर्भावती माताओं के लिए निशुल्क परामर्श निशुल्क जांच तथा निशुल्क सोनोग्राफी

Chunesh Sahu

*बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने चिचबोड़ और मुंडरा में की शिरकत*

Chunesh Sahu