hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद

*बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने चिचबोड़ और मुंडरा में की शिरकत*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

  1. *बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने चिचबोड़ और मुंडरा में की शिरकत*

*बालोद :-* सत्य और अहिंसा के मार्गदर्शक, महान समाज सुधारक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर हरतरफ सतनामकी गूंज सुनाई दे रही है। इसी कड़ी में बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने जिले के ग्राम चिचबोड़ और मुंडरा में आयोजित जयंती समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गुरु घासीदास बाबा की पूजा अर्चना कर बाबा का जयघोष किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश “मनखे-मनखे एक समान” का सिद्धांत आज के युग में और भी अधिक प्रासंगिक है। बाबा ने ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे बाबा के बताए सत्य के मार्ग पर चलें और व्यसनों से दूर रहकर समाज निर्माण में योगदान दें। समारोह के दौरान स्थानीय पंथी दलों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तेजी से बढ़ती मांदर की थाप और कलाबाजों के हैरतअंगेज प्रदर्शन की सभी अतिथियों ने जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर चिचबोड़ के कार्यक्रम में तेजराम साहू, भागवत साहू, कविता ध्रुव, राजकुमार साहू, रोहित देवांगन, बलराम पटेल, ढालसिंह साहू, रामजी साहू,सतनामी समाज के अध्यक्ष सुरेश गेंड्रे, कोमल भंडारी सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी तथा मुंडरा के कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति कांति सोनेश्वरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, योगेश्वर साहू, कुणाल कुर्रे, दिलेश्वर सोनेश्वरी, पंथी नृत्य दल के कलाकार और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा

मो – 7771845128
7389867471

संबंधित पोस्ट

भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा और धर्मजीत सिंह ने कुई-कुकदुर मंडल में किया जनसंपर्क

hindmedianews

जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री एल्मा ने फहराया राष्ट्रध्वज

Chunesh Sahu

भाजपा सरकार के जासूसी कांड के खिलाफ में पंडरिया युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ।

hindmedianews

कोचवाही शक्ति केंद्र मे हुआ बैठक, भोज राज नाग को जिताने कांग्रेस समर्थक कई लोग हुए भाजपा मे शामिल,,

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवको द्वारा महाविद्यालय स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति लगाव और जागरूकता फैलाना है उद्देश्य

Chunesh Sahu

*शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ने निकाली तिरंगा रैली* *आजादी का 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर “हर घर तिरंगा फहराने लोगों को बांट रहे तिरंगा और जागरूक भी किया*

Chunesh Sahu