hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विधायक ममता चंद्राकर के क्षेत्र में 50 साल पुराने जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ने मजबूर ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

विधायक ममता चंद्राकर के क्षेत्र में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक उदासीनता के कारण बच्चे 50 साल पुराने जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ने मजबूर ।

कबीरधाम /पंडरिया  : शासकीय प्राथमिक शाला महली जो जिला कबीरधाम का ब्लाक पंडरिया अंतर्गत आता है, यहां पर संचालित विद्यालय भवन लगभग 50 साल पुराना हो चुका है जिस को तोड़ने के लिए अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया के द्वारा ग्राम पंचायत महली को निर्देशित किया जा चुका है परंतु अभी तक नया विद्यालय भवन की स्वीकृति जनपद पंचायत पंडरिया और जिला पंचायत कबीरधाम से नही मिला है।

ज्ञात हो कि महली पंचायत रूर्बन के अंतर्गत आता है और पंडरिया ब्लॉक का बड़ा पंचायत है बच्चो की दर्ज संख्या लगभग 140 के आसपास है वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग में होने के बाद भी सुविधाओ का बहुत आभाव है ।
भवन बहुत पुराना होने के कारण जमीन में धसने भी लगा है और बरसात में छोटे बच्चो के घुटने से ऊपर पानी भर जाता है जिसके चलते बच्चो के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नही होती और सांप बिच्छु का भी खतरा बना रहता है ।
ग्राम पंचायत महली रूर्बन के अंतगर्त आता है जिसके लिए जनपद पंचायत और जिला पंचायत से विद्यालय भवन और सुविधाओं के लिए सभी ग्राम पंचायतों को फंड स्वीकृत किया जाता है परंतु यहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक उदासीनता के कारण विद्या का मंदिर के लिए एक भी स्वीकृति नहीं हो पाया है ।


राज्य शासन के आदेशानुसार किसी भी विद्यालय के भवन और मैदान के ऊपर से बिजली का तार नही जाना है परंतु प्राथमिक शाला के ऊपर से बिजली के 3 फेस खुला केबल जो कभी भी किसी अप्रिय घटना को आमंत्रित कर रहा  है।


बाउंड्री वाल छोटा होने के कारण विद्यालय के अवकाश के बाद प्रांगण में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है और विद्यालय में गंदगी फैलाया जाता है।

वही बात करे तो विधायक ममता चंद्राकर की तो उनकी ममता तनिक भी नहीं झलकती  नजर नहीं  आ रही है इस ग्राम पंचायत के विद्यालय विकास शिक्षा के लिए।
अब देखना यह है कि क्या इस खबर के लगने से शासन, प्रशासन की कानो में भनक पड़ती है या किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

शिक्षा न्याय आंदोलन के तहत आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा शिक्षा विभाग में चल रहे विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध

Chunesh Sahu

भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का मनाया गया जन्म दिवस

hindmedianews

भगवान शिवरीनारायण का किया गया आकर्षक श्रृंगार ,रात 12 बजे नागदा बाजा कर मनाय कृष्ण जन्मोत्सव ।

hindmedianews

कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण 15 दिनों में प्रारम्भ करने कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश लाइवलीहुड कॉलेज को मॉडल के तौर पर विकसित करने पर दिया जोर

Chunesh Sahu

राज्य सरकार के निर्देशानुसार हुआ धान खरीदी संपन्न,

Chunesh Sahu

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में प्रारंभ, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sakshi Bansod