hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

बालोद धनोरा सोसायटी हुए मे हुए फर्जी धान खरीदी में हुए बड़ी कार्यवाही,,

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बालोद धनोरा सोसायटी हुए मे हुए फर्जी धान खरीदी में हुए बड़ी कार्यवाही,,

सहायक समिति प्रबंधक मनहरण साहू को किया बर्खास्त
बालोद जिला के कई सेवा सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिलती रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा मिल रही शिकायतों को नजर अंदाज किया जाता रहा है, फलस्वरूप भ्रष्टाचारियों का हौसला बुलंद था। इसी कड़ी में सेवा सहकारी समिति धनोरा में भी धान खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितता किए जाने की शिकायत मिला था, जहां पर भारी जन आक्रोश के बाद प्रशासन ने जांच टीम तैयार कर प्राप्त शिकायत की जांच करवाया जिसमें सोसायटी में पदस्थ सहायक समिति प्रबंधक मनहरण साहू पर धान खरीदी में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया जाना प्रमाणित हुआ है। वहीं दूसरी ओर सोसायटी में कार्यरत सेल्समैन भावेश साहू को, भी शिकायत के आधार पर जांच उपरांत कार्यवाही कर, सोसायटी से हटा दिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहे मनहरण साहू के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024–25 में बिना धान आवक के ही फर्जी तरीके से अपने कुछ करीबी किसानों के नाम पर फर्जी धान खरीदी दर्शाकर रुपए का भ्रष्टाचार किया जाना जांच उपरांत प्रमाणित हुआ है।उक्त जांच रिपोर्ट आने के बाद से समिति के ग्यारह गांवों के सदस्य किसानो ने उक्त भ्रष्ट प्रबंधक को बर्खास्त करने की मांग उच्च अधिकारीयों से लगातार किया जाता रहा है, उक्त प्रबंधक महिला कांग्रेस नेत्री पूर्व जनपद पंचायत सदस्य के परिवार से होने के चलते जांच में कई व्यवधान आ रहे थे, मनहरण साहू द्वारा ऊंचे पहुंच का धौंस दिखाकर कार्यवाही में सहयोग नहीं किया जा रहा था, जिससे क्षेत्र के किसानो मे भारी आक्रोश था।

, वहीं किसानों ने प्राधिकृत अधिकारी परमानंद साहू को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तीन दिनो के अंदर भ्रष्ट कर्मचारी मनहरण साहू एवं भावेश साहू पर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो मजबूरन पुनः हमें नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने की बाते कहीं थी, वही प्रशासन की ओर से जांच कार्यवाही करते हुए, भावेश साहू को बर्खास्त कर दिया गया था, तो अब सोसायटी अध्यक्ष ने भी बड़ी कार्यवाही करते हुए समिति प्रबंधक मनहरण साहू को बर्खास्त कर दिया गया है, अब देखना यह होगा की बर्खास्त हुए मनहरण साहू से फर्जी तरीके से धान खरीदी में किए गए भ्रटाचार की भरपाई कब तक होता है,, वहीं बड़ी कार्यवाही होने से क्षेत्र के किसानो मे भारी खुशी देखी जा रही है, आगे किसने क्या कहा था देखिए सी जी टी वी न्यूज में,,·

संबंधित पोस्ट

अवैध रूप से वनक्षेत्र में चराई करते भेड़, बकरी एवं ऊंट को दिखावे के वनक्षेत्र से किया बाहर

hindmedianews

गुण्डरदेही ब्लॉक में चल रही अंधाधुन प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई

Chunesh Sahu

*आरक्षण बचाओ जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन l*   *प्रथम दिन ही 10,000 से ज्यादा आदिवासी उपस्थित,* 

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ के बजट में GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर : मनीष पांडेय

Sakshi Bansod

जनचौपाल : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सुनी जिले के नागरिकों की समस्याएं

hindmedianews

621 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 14 जुलाई को *साहू समाज ने किया वृहद वृक्षारोपण*

Chunesh Sahu