hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2025 के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,वनमंडल अधिकारी कवर्धा के निर्देशानुसार दिनांक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत वनमंडल कवर्धा के विभिन्न परिक्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम छपरी में भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय “मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व” रहा। वर्ष 2025 के Wildlife Week की थीम भी इसी विषय पर आधारित है — “मानव और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व”। विद्यार्थियों को बताया गया कि कैसे मानव और वन्यजीव परस्पर संतुलन बनाकर इस पृथ्वी पर साथ रह सकते हैं।

उसी दिवस वन परिक्षेत्र चिल्फी में भी वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी चिल्फी एवं प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों को वन भ्रमण के माध्यम से वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण, उनके महत्व एवं पर्यावरणीय संतुलन के विषय में जानकारी दी गई।

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2025 के दौरान भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा चिल्फी परिक्षेत्र में इस प्रकार विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ एवं वन भ्रमण जैसी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपादित की गईं।

संबंधित पोस्ट

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल विवाह मुक्त कार्यशाला का आयोजन

rakeshbhaskar

*यातायात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा में स्कूली बच्चों ने लिया भाग लोगो को करते दिखे जागरूक*

Chunesh Sahu

बीते एक वर्ष में कवर्धा के गोदाम बने सर्व सुविधायुक्त,अध्यक्ष श्री अरूण वोरा के आगमन पर कर्मचारियों ने जताया आभार ।

hindmedianews

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: गुंडरदेही में विद्युत विभाग ने मनाया जश्न, योजनाओं की जानकारी के साथ उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान*

Chunesh Sahu

भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी, 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

aakashbanjare

फिर एक बार खून की प्यासी हुई सड़क दो युवक की मौत

hindmedianews