hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

बीते एक वर्ष में कवर्धा के गोदाम बने सर्व सुविधायुक्त,अध्यक्ष श्री अरूण वोरा के आगमन पर कर्मचारियों ने जताया आभार ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रतिनिधि ~अजय जांगड़े

कवर्धा, 20 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के चेयरमैन श्री अरुण वोरा आज मंगलवार को कबीरधाम जिले के कवर्धा क्षेत्र के गोदामों के निरीक्षण किया। ग्राम मगरदा स्थित 39800 एमटी गोडाउन पहली बार पहुंचने पर अधिकारी कर्मचारियों ने श्री वोरा का स्वागत किया।

शाखा प्रबंधक आर. डी. त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में शाखा को 4.87 करोड़ की आय हुई है। उन्होंने कर्मचारियों की ओर से विगत एक वर्षों के अध्यक्षीय कार्यकाल में श्री वोरा द्वारा मूलभूत सुविधाओं की स्वीकृति देने हेतु उनका आभार जताते हुए बताया कि लंबे समय से उपेक्षित रहे कवर्धा के गोदामों में बीते एक वर्षों में पेयजल के लिए मगरदा परिसर में सम्बरसिबल पम्प, पानी टंकी, हम्माल शेड एवं शौचालय का निर्माण कराया गया है। हथलेवा परिसर में पानी टंकी लग जाने से कर्मचारियों की पेयजल की समस्या दूर हुई है। अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में बाउंड्री वाल, गोदाम की छत में नवीन प्रोफाइल शीट एवं हथलेवा चारभाठा परिसर में 2 नग स्टोर रूम बनाने की मांग रखी। जिस पर अध्यक्ष श्री वोरा ने अतिशीघ्र स्वीकृति देने आश्वासन दिया।

श्री वोरा ने कोरोना काल मे पूरी जवाबदेही एवं समर्पण से वेयरहाउसिंग के कार्यों के निष्पादन करने के लिए अधिकारी, कर्मचारी एवं हम्मालों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अन्न का एक-एक दाना सुरक्षित रखने में भंडारगृह के कर्मचारियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लगातार निगम की क्षमता बढ़ाने एवं आधुनिक व सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास जारी है। नया रायपुर में 14 करोड़ की लागत से मध्यभारत का प्रथम फूड टेस्टिंग लैब बन जाने से जल्द ही प्रदेश पैकेज फूड टेस्टिंग के मामले में भी आत्मनिर्भर होने जा रहा है।

भोरमदेव मंदिर में भोलेनाथ का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की ।

वेयरहाउसिंग कारपोरेशन चेयरमैन श्री अरुण वोरा ने भोरमदेव मंदिर पहुंच कर पूरे प्रदेश की खुशहाली एवं सावन में किसानों के रोपा के लिए लाभदायक पर्याप्त वर्षा की कामना की। इस दौरान श्री पोषण साहू, एल्डरमैन श्री अंशुल पांडेय, श्री मनीष नायक उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

संगीत मय श्री शिवपुराण एवं रुद्राक्ष महोत्सव का कार्यक्रम 27/01/26से 02/02/26तक ग्राम सतमरा रखा गया है 

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री के आने से पहले बड़ी शिकायत? करोड़ों की पानी टंकियां बंद, ग्रामीणों को बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा, मुंगेली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही उजागर, शिव सेना ने जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन

rakeshbhaskar

22 साल पहले बस्तर आई बहुओं से माँगे जा रहे माता–पिता के प्रमाण, नई प्रक्रिया ने बढ़ाई परेशानी

Sakshi Bansod

धान उठाव में तेजी लाने मार्कफेड एम डी से मुलाकात —

Chunesh Sahu

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया

hindmedianews

नक्सल जोन खिलाड़ियों ने किया पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह से की मुलाकात

hindmedianews