hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जनचौपाल : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सुनी जिले के नागरिकों की समस्याएं

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के नागरिकों से उनकी मांग, शिकायतों और समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री महोबे ने जन चौपाल में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं नियमानुसार त्वरित निराकरण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन करने और आम लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, शिक्षा अधिकारी श्री एमके गुप्ता, डीडीए श्री राकेश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
आज जन चौपाल में ग्राम ढ़ोगईटोला निवासी जामबाई यादव ने आवास निर्माण संबधित आवेदन दिया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जांच कर नियमानुसार आवास निर्माण को प्रारंभ कराने निर्देशित किया। कवर्धा निवासी श्रीमती प्रतिमा बारले ने पदमश्री आवार्ड 2024 के लिए आवदेन दिया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही कर लाभन्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। महोबे ने जन चौपाल में जिले के दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

संबंधित पोस्ट

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने किया ‘विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग’ पोस्टर का विमोचन

Sakshi Bansod

बहू एवं समधन को मारपीट करने वाले आरोपी बाप बेटे को जेल भेज गया..

Chunesh Sahu

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में ही लचर पुलिस व्यवस्था, कवर्धा पुलिस पर उठे गंभीर सवाल — जनता बोली, “जब उप मुख्यमंत्री के जिले का ये हाल, तो आम जनता किस पर भरोसा करे ?

hindmedianews

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर का किया शुभारंभ

Sakshi Bansod

फिर लूटी गई नाबालिग मासूम की अस्मत, दुष्ट आरोपी गिरफ्तार।

hindmedianews

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने नवागांव (दयाली) पहुंचकर स्व. विशाल सिंह राज को दी श्रद्धांजलि

Sakshi Bansod