
गुण्डरदेही ब्लॉक में चल रही अंधाधुन प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई जहां एक तरफ शासन प्रशासन पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हैं वहीं दूसरी ओर बड़ा-बड़ा वृक्ष काट दिया जाता है अर्जुन वृक्ष जो की औषधि है एवं प्रतिबंधित है किसानों से लेकर ठेकेदारो द्वारा पेड़ों की कटाई की जाती है जिससे कि ठेकेदारों की मनमानी चल रही है अभी वर्तमान में गुण्डरदेही में चल रही अवैध वृक्षों की कटाई कटाई करने वालों मजदूरो से पता चला की ठेकेदारी एवं आरा मिल चलाने वाली साजिदा बेगम का है मामले में वन विभाग एवं शासन प्रशासन अभी तक मौन है है एवं देखा जाए तो वन विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह का मामला रोज देखने को मिल रहा है अर्जुंदा ब्लॉक एवं रांचीराई ब्लॉक में भी ऐसे ही लकड़ी ठेकेदारों की मनमानी चल रही है और जगह-जगह वृक्षों की कटाई हो रही है एवं धान कटाई हुआ नहीं की पेड़ों की अंधाधुंध कटाई शुरू हो जाती है एवं कहा जा सकता है कि वन विभाग के संरक्षण में यह खेल चल रहा है
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
7389867471





