hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने की खाद घोटाले की जांच की मांग, कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम।छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने आज जिले में खाद घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष पुरन लाल साहू के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं और जांच की मांग की गई है।
स्वाभिमान मंच ने आरोप लगाया कि एन.के.जे. एथेनॉल प्लांट के अंतर्गत कार्यरत के.फार्म नामक फर्म द्वारा प्लेस मड को “उपज ब्रांड पोटाश खाद” बताकर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने के माध्यम से किसानों को बेचा गया। किसानों के साथ यह सीधा ठगी का मामला है, जिस पर दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शक्कर कारखाने द्वारा जिस प्लेस मड को मात्र 1000 रुपये प्रति ट्रॉली (लगभग 7 टन) बेचा जाता है, उसे 50 किलो की बोरी में पैक कर लगभग 750 रुपये प्रति बोरी की दर से पोटाश खाद बताकर बेचा गया। मंच ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।
इसके अलावा, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने द्वारा किन शर्तों के तहत फर्जी और अमानक खाद की खरीद व भंडारण किया गया, इस पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। संगठन ने बताया कि इससे पहले कारखाने द्वारा किसी भी अन्य कंपनी के खाद की बिक्री नहीं की गई थी।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि के.फार्म फर्म द्वारा अब तक कितनी मात्रा में यह अमानक खाद तैयार की गई और किन-किन माध्यमों से इसकी बिक्री की गई, इसकी भी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने प्रशासन से इस पूरे मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की अपेक्षा जताई है, ताकि किसानों के साथ हुए इस धोखाधड़ी पर अंकुश लगाया जा सके।

संबंधित पोस्ट

*मुंगेली नगर पालिका के उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन निलंबित* *कार्य में लापरवाही एवं अनुपस्थिति की मिल रही थी लगातार शिकायतें, कलेक्टर ने की कार्यवाही*

Chunesh Sahu

सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत. तारी _भरदा. पेवरों. भानपूरी. बोड़रा सहित कई ग्रामों का किया दौरा..  भाजपा मंडल गुरूर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है संपर्क अभियान

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा के माध्यम से विलेज विजन कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य निरंतर

Chunesh Sahu

मनरेगा में ‘अदृश्य’ जेसीबी का खेल!निशान और ग्रामीण चीख-चीख कर खोल रहे हैं राज

hindmedianews

जिला महिला एवं बालविकास कबीरधाम थूथी साबित हो रही, कार्यशैली पर सवाल

hindmedianews