hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर कवर्धा वनमण्डल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण और कार्यशाला आयोजित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा, 5 जून 2025 – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कवर्धा वनमण्डल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

वन क्षेत्र लोहारा के कक्ष क्रमांक 265 में उप वनमण्डल स्तर पर बीज बुवाई और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में वन विकास निगम के अधिकारी गणेश राम चंद्रवंशी और प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक शिखा झा द्वारा प्रतिभागियों को सागौन रूट शूट रोपण तथा बीज बुवाई की आधुनिक विधियों की जानकारी दी गई। इसके उपरांत क्षेत्र में फील्ड डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से इन विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

कार्यशाला में बताया गया कि भूजल संरक्षण कार्यवृत्त और सहायक पुनरुतपादन संरचनाओं के माध्यम से स्थानीय बीजों के संग्रह और रोपण से वन क्षेत्र की घनता को बढ़ाया जा सकता है। यह प्रक्रिया न केवल जैव विविधता को बनाए रखने में सहायक होगी, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भी मददगार सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में वन विकास निगम और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी श्रृंखला में वन परिक्षेत्र कवर्धा अंतर्गत ग्राम राजानवागांव में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आम, नीम, जामुन, आंवला जैसी मिश्रित प्रजातियों के लगभग 50 पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच महेन्द्र राय, उपसरपंच बुधराम पटेल, पंच गवरीशंकर बंजारे सहित ग्रामीणजन – रज्जु पाली, कृष्णा पाली, मनोज यादव, सुरेश पटेल और दामोदर पटेल सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

33 पौवा देशी मदिरा का परिवहन करने वाले  भैय्या चढे पुलिस के हत्थे

hindmedianews

एक पेड़ मां के नाम,,,,,

Chunesh Sahu

पोड़ी-उपरोड़ा बीआरसी पर लगे आरोप निराधार – साजिशन की गई शिकायत…..!

अजय महंत

*दर्री की महानदी घाट को छलनी करने चैन माउंटेन तैनात…..जल्द ही कियक जावेगा अवैध उत्खनन….* *रेत की अवैध वसूली तैयारी जोरों पर..* *.ग्रामीणों ने बोली में बेंच दी रेत घाट…. भूपेश बघेल के आदेश को भी मात देते ग्रामीण… नियम कानून ताक में रखकर अवैध उत्खनन की तैयारी..

Chunesh Sahu

UP बलि :स्कूल में ही दे दी छात्र की बलि, तांत्रिक सिद्धियां अंधविश्वास ने ले ली बच्चे की जान , दिल दहला देने वाली घटना आई सामने

hindmedianews

लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू को मिल रहा अपार जनसमर्थन… लोग सुख दुःख के मानने लगे हैं साथी

Chunesh Sahu