hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वन विभाग की त्वरित कार्यवाही: पंडरिया में अतिक्रमण हटाया गया, आरोपी को भेजा गया जेल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए पंडरिया (पूर्व) परिक्षेत्र अंतर्गत चतरी परिसर के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 527 में किये गए अवैध कब्जे को हटाया गया। यह कार्रवाई दिनांक 01 जून 2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी श्री सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व में की गई। पंडरिया (पूर्व) एवं (पश्चिम) परिक्षेत्र के संयुक्त वन अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मानसिंह, पिता सूतन गोड़, निवासी ग्राम मंगली, थाना कुकदूर, जिला कबीरधाम के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं, वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत प्रकरण क्रमांक 20712/19 दर्ज किया गया।

जांच के दौरान आरोपी को दिनांक 03 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, पंडरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में उपवनक्षेत्रपाल  चैनदास खुटियाले, वनपाल  संतोष सिंह साकत, दिलीप कुमार चन्द्राकर,  सुभाष चन्द्र भारद्वाज,  जोधन सिंह ठाकुर एवं वनरक्षक  सुदर्शन साहू, अमरवीर सिंह मरकाम, कु. उमेश्वरी श्याम,  सीमा टांडिया का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

संबंधित पोस्ट

बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ यात्रा के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों ने तय कि गौरकांपा से मोहतरा की यात्रा, पुष्पवर्षा के साथ शिवभक्तों ने किया भव्य स्वागत

hindmedianews

दुर्ग और बालोद जिले का ओबीसी संयोजन समिति का कार्यशाला हुआ संपन्न। निधि निर्माण और सदस्यता को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन। जनगणना फॉर्मेट में कॉलम 13 पर ओबीसी का विकल्प अंकित करके जनगणना कराई जाए।

Chunesh Sahu

केशलीगोड़ान मे हुआ 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  योगाभ्यास

hindmedianews

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता का नहीं, साधना का मार्ग है : भावना बोहरा

hindmedianews

*किसान विपणन सहकारी समिति मर्यादित गुण्डरदेही में 43 वे आम सभा का हुआ आयोजन*

Chunesh Sahu

कवर्धा विधानसभा में भाजपा के दावेदारों की लंबी सूची , हाई कमान की बढ़ी मुश्किलें

hindmedianews