hindmedianews
Breaking News
अन्य

*मुंगेली नगर पालिका के उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन निलंबित* *कार्य में लापरवाही एवं अनुपस्थिति की मिल रही थी लगातार शिकायतें, कलेक्टर ने की कार्यवाही*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

मुंगेली/मुंगेली नगर पालिका के उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन को कलेक्टर राहुल देव ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सब इंजिनियर देवांगन के कार्य में रुचि नहीं लेने से विकास के महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे थे। विकास कार्य की धीमी गति से आमजनों में भी खासी नाराजगी थी। इसके साथ-साथ उनके विरुद्ध सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति के मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने की भी शिकायतें मिल रही थी। 

          कलेक्टर ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को उनके विरुद्ध जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच में उक्त शिकायत सही पाया गया। जिसके पश्चात उप अभियंतादेवांगन को सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम) 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दीपक देवांगन को मुख्यालय नगर पालिका परिषद लोरमी से संबद्ध किया गया है। उक्त अवधि में केवल उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

संबंधित पोस्ट

*नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने जल संचयन अवार्ड प्राप्त करने के लिए बालोद कलेक्टर को दी बधाई…..*

Chunesh Sahu

आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत 5 जनवरी तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

*गुण्डरदेही में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती*

Chunesh Sahu

जिले में वजन त्यौहार का आज से आगाज, नौनिहालों के पोषण स्तर की ली जा रही जानकारी ।

hindmedianews

प्रेस विज्ञप्ति  *गुंडरदेही में जीएसटी सुधारों पर मंथन होगा कल साथ ही जिला स्तरीय प्रबुद्धजन संवाद का होगा आयोजन*

Chunesh Sahu

जिला स्तरीय प्रोसेस लैब का समापन: ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत आदिवासी विकास को नई दिशा**

Chunesh Sahu