hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*निगम क्षेत्र के अंतर्गत 40 वार्डों में राजीव युवा मितान का हुआ गठन एवं प्रथम राशि का किया गया हस्तांतरण*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*निगम क्षेत्र के अंतर्गत 40 वार्डों में राजीव युवा मितान का हुआ गठन एवं प्रथम राशि का किया गया हस्तांतरण*

 

धमतरी/युवाओं के हित में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना राजीव युवा मितान क्लब के गठन के बाद क्षेत्र के 40 वाडो में 40 वार्डो के लिए क्लबों के लिए अनुदान की पहली किश्त की राशि जारी कर दी गई है। आज सोमवार को महापौर कक्ष मे महापौर विजय देवांगन द्वारा शेष बचे हुए 17 वार्डो को प्रोत्साहन राशि का सांकेतिक चेक वितरण के साथ ही क्लब के अध्यक्षों एवम सदस्यो को सम्मानित किया गया।

   गौरतलब है कि राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना है। जिसके तहत धमतरी नगर निगम के 40 वार्ड में 40 टीम का गठन किया जाना था जिसकी प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। क्लब को प्रति तिमाही 25000 का फंड भी उपलब्ध कराएं जायेगी। जिससे क्लब का संचालन हो सकेगा। एक राजीव युवा मितान क्लब को एक लाख दिया जाना है। जिसमें 5 खेल गतिविधियां 12 सामाजिक गतिविधियां एवं 2 सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित किया जाना है। सोमवार को बचे 17 वार्डो के राजीव मितान क्लब के खाते में प्रथम राशि हस्तांतरित की गई है। 

 महापौर विजय देवांगन ने कहा कि राज्य के युवा शक्ति राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पूंजी है। युवाओं को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित कर शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग लेना है। इसी को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव युवा मितान क्लब की परिकल्पना की गई है। उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को अपनी पहचान कायम करने एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ राज्य की प्रगति में सामाजिक रूप से जिम्मेदार,जागरूक और सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने में सक्षम होंगे।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

आदिवासी भूमि की अवैध बिक्री का मामला उजागर शिकायतकर्ता हरिशंकर मरकाम ने कलेक्टर से की कठोर कार्रवाई की माँग

Chunesh Sahu

आरटीआई के जवाब में पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट की स्थिति, उपनिवेशकालीन नियमों पर उठे सवाल पुलिसकर्मियों के लिए ‘जीरो कट’ और ‘क्लीन शेव’ अनिवार्य नहीं

Sakshi Bansod

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों के विकास व उन्नयन एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन का उठाया मुद्दा

hindmedianews

*हल्दी में राज्य स्तरीय खो-खो का रोमांच: पूर्व सांसद मोहन मंडावी और दिग्गजों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*

Chunesh Sahu

भाजपा सरकार में हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है : भावना बोहरा

Sakshi Bansod

ग्राम बरेला मे जमीन विवाद को लेकर आपराधिक षड़यंत्र कर अपहरण कर ले जाकर मारपीट कर हत्या करने वाले 05 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

rakeshbhaskar