hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिले के छिपली और हरदीभाठा पंचायत को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार ’दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार’ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को हांगे सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
  • जिले के छिपली और हरदीभाठा पंचायत को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
’दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार’
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को हांगे सम्मानित

धमतरी 11 अप्रैल 2022/ धमतरी जिले के खाते में दो नए राष्ट्रीय पुरस्कार दर्ज होने वाले हैं। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस साल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को धमतरी जिले के नगरी स्थित छिपली और हरदीभाठा पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
आंकलन वर्ष 2020-21 के तहत किए गए अच्छे कार्यों के लिए इन पंचायतों को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। इसमें त्रि स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में ग्राम पंचायत की नियमित बैठक, महिला पदाधिकारियों की भागीदारी, विभागीय योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन, ग्राम सभा का नियमित आयोजन, शिक्षा, पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, बिजली, पानी, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना शामिल है। इन उल्लेखनीय कार्यों को सराहने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। कलेक्टर  पी. एस.एल्मा ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित नगरी वनांचल के इन दोनों पंचायतों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं और जिले की अन्य पंचायतों के लिए इन्हें एक मिसाल माना है।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*अंगना म शिक्षा और स्मार्ट माता का चयन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन…* *”बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए माताओं की भूमिका सर्वोपरि – दयाशंकर सिन्हा-संकुल समन्वयक…*

Chunesh Sahu

आज ग्राम भाठागाँव आर मंडल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS. द्वारा संघ शताब्दी वर्ष 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयदशमी पर्व का पौरूप पराक्रम और शक्ति जागरण

Chunesh Sahu

प्यार के नाम पर धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मामला, पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

Sakshi Bansod

ब्लॉक अंतिम छोर ग्राम सतमरा में कलार समाज तहसील इकाई भव्य आयोजन 24 मई दिन

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत कांदुल में डोम सेट का भूमि पूजन, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Chunesh Sahu

*नशीले टेबलेट और सीरप बेचने वालों पर होगी कार्यवाही__सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी *जांच टीम भेजकर किया जाएगा निरीक्षण__कलेक्टर* *संचालक के पहुंच और सांठगांठ के चलते जिम्मेदार लकवाग्रस्त.

Chunesh Sahu