hindmedianews
Breaking News
अन्य

ग्राम पंचायत कांदुल में डोम सेट का भूमि पूजन, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत कांदुल में वर्षों से चली आ रही डोम सेट की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने आज ग्राम में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डोम सेट का भूमि पूजन किया, जिसमें 5 लाख रुपये शासन द्वारा तथा 5 लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल रहा, क्योंकि लंबे समय से प्रतीक्षित यह कार्य अब साकार होने जा रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्री निषाद ने कहा कि ग्राम कांदुल की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य में यदि किसी प्रकार की बाधा या आपत्ति उत्पन्न होती है, तो वे हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। ग्रामीणों ने भी विधायक की सक्रियता और विकास के प्रति उनके समर्पण की सराहना की और कहा कि उन्होंने हमेशा गांव के हित में सहयोग प्रदान किया है।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अक्सर घोषणा तो कई जनप्रतिनिधि करते हैं, लेकिन भूमि पूजन और उद्घाटन के समय कोई और उपस्थित होता है, जबकि ग्राम कांदुल के लिए विधायक श्री निषाद स्वयं उपस्थित होकर कार्यों को गति दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह उनका सौभाग्य है कि उनके गांव के विकास कार्यों में ऐसा कर्मठ और सक्रिय नेतृत्व मिल रहा है। लंबे समय से डोम सेट की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इसे ग्राम की बड़ी उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद के साथ सागर जी, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सरपंच देवदास जी, मालती मेघराज साहू, ग्राम अध्यक्ष जीवनलाल देवांगन, उपाध्यक्ष बघेल, सचिव, पूर्व सरपंच पदुमलाल साहू, रेखराम साहू, शिक्षक के.पी. साहू, शिक्षक देवांगन सर, महिला समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामवासियों में विकास के प्रति नई उम्मीद जगी है।

संबंधित पोस्ट

खरसिया विधानसभा के युवा कांग्रेस नेता जितेश जायसवाल जी ने क्षेत्रवासी तथा प्रदेश की जनता को होली त्यौहार की बधाई दिए।

Chunesh Sahu

*धमतरी पुलिस थाना भखारा,थाना सिहावा एवं थाना कुरूद द्वारा पांच अलग- अलग जगहों पर जुआ ताश खेल रहे 26 जुआरियान के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*

Chunesh Sahu

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धमतरी, 7 फरवरी को करेगी विशाल जिला छात्र सम्मेलन ।

Chunesh Sahu

सिर्फ प्रतीक नहीं, एक जीवंत दर्शन हैं बिरसा मुंडा*

Chunesh Sahu

शहीद श्री पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित

Admin

लगातार मसीही समाज में हो रहे प्रताडना के खिलाफ …..धमतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिश्चियन फोरम ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन……

Chunesh Sahu