hindmedianews
Breaking News
अन्य

शहीद श्री पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

शहीद श्री पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित

ग्राम जंगलपुर में शहीद श्री पूर्णानंद साहू को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

– शहीद के पिता श्री लक्ष्मण साहू एवं माता श्रीमती उर्मिला बाई साहू के जंगलपुर वापस आने पर गौरवमय क्षण में जिला प्रशासन एवं ग्रामवासियों द्वारा किया गया हार्दिक अभिनंदन भारत माता के जयकारे से गूंज उठा जंगलपुर

 अपनी जान की परवाह न करते हुए श्री पूर्णानंद साहू ने अंतिम सांस तक जाबांजी से नक्सलियों से लिया लोहा

 

जिले के ग्राम जंगलपुर निवासी सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के आरक्षक शहीद श्री पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। ग्राम जंगलपुर में आज शहीद श्री पूर्णानंद साहू को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद श्री पूर्णानंद साहू के पिता श्री लक्ष्मण साहू एवं माता श्रीमती उर्मिला बाई साहू के जंगलपुर वापस आने पर इस गौरवमय क्षण में जिला प्रशासन एवं ग्रामवासियों द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय एवं एसडीएम श्री हितेश पिस्दा ने शहीद श्री पूर्णानंद साहू को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता के जयकारे से जंगलपुर गूंज उठा। इस अवसर पर शहीद श्री पूर्णानंद साहू के चाचा श्री प्रकाश साहू, बहन सुश्री ओनिषा साहू, श्रीमती डुमेश्वरी साहू, भाई श्री निलेश साहू एवं एसडीओपी श्री अजीत ओगरे, लालबाग थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी 2020 को बीजापुर के पामेड़ थाना के ग्राम ईरापल्ली में क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान हेतु सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के जवान निकली थी। पार्टी सर्चिंग करते आगे गढ़ रही थी कि हथियारबंद नक्सलियों द्वारा आटोमेटिक हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के आरक्षक श्री पूर्णानंद साहू ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नक्सलियों पर फायरिंग की और नक्सलियों के फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के बाद भी श्री पूर्णानंद साहू ने अंतिम सांस तक बड़ी जाबांजी से नक्सलियों के फायरिंग का जवाब देते रहे। नक्सली अपने आपको कमजोर पड़ता देख कर भाग खड़े हुये। मुठभेड़ घटना में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 204 के आरक्षक श्री पूर्णानंद साहू सहित 2 जवान शहीद हो गये एवं 4 अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गये। शहीद श्री पूर्णानंद साहू द्वारा वीरता का परिचय देते हुए बहादुरी पूर्वक दुश्मनों से लड़ते हुये देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

संबंधित पोस्ट

*प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों से हो रहे हैं समृद्ध* *बीज निगम द्वारा किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जा रहे आधुनिक कृषि यंत्र*

Chunesh Sahu

भाजपा प्रत्याशी को नहीं करेंगे वोट पंडरिया की जनता: सालों पहले का खुला राज तो वहीं आज का भी है वजह

hindmedianews

कंजंक्टिवाइटिस. (आई फ़्लू ) की बढ़ रही बीमारी के रोकथाम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला मे लगाया गया शिविर… लक्षण और बचाव के बारे में लोगों को कर रहे हैं जागरूक..

Chunesh Sahu

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने गड्ढा खोदकर रेत, गिट्टी डालकर जल संरक्षण पखवाड़ा का किया शुभारंभ, गुरुर क्षेत्र के कुलिया, कनेरी, से शुभारंभ कर जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ,

Chunesh Sahu

वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर विकल्प: मोनिका देवांगन* *केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं, उसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी हमारी: ऋषभ देवांगन

Chunesh Sahu

स्कूली शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास करती है- डीपेन्द्र साहू

Chunesh Sahu