hindmedianews
Breaking News
खेलछत्तीसगढ़शिक्षा

*अंगना म शिक्षा और स्मार्ट माता का चयन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन…* *”बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए माताओं की भूमिका सर्वोपरि – दयाशंकर सिन्हा-संकुल समन्वयक…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*अंगना म शिक्षा और स्मार्ट माता का चयन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन…*

*”बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए माताओं की भूमिका सर्वोपरि – दयाशंकर सिन्हा-संकुल समन्वयक…*

 

धमतरी / धमतरी:- धमतरी विकासखंड के संकुल केंद्र कंडेल में संकुल स्तरीय अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना स की गई ततपश्चात सुरम्य प्रेरणा गीत जोशी मैडम के द्वारा किया गया।
माताओं को शिक्षा से जोड़ने हेतु “अंगना म शिक्षा 2.0” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है | इस कड़ी में एक अप्रैल को शास प्राथमिक शाला हॉस्पिटल वार्ड कंडेल में संकुल स्तरीय “अंगना म शिक्षा 2.0” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |

इस अवसर पर संकुल समन्वयक कंडेल दयाशंकर सिन्हा ने “अंगना म शिक्षा 2.0” कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महत्व को बताया | “अंगना म शिक्षा 2.0” कार्यक्रम से जुड़ी हुई समस्त माताओं द्वारा बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए किये जा रहे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका को सर्वोपरि बताया |

माताओं के द्वारा घर पर रहकर सीखने हेतु महिला शिक्षिकाओं को सपोर्ट कार्ड के माध्यम से गतिविधि करवाकर बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक परीक्षण तथा माताओं को घर में उपलब्ध सामग्री से गणित और भाषा की अवधारणाओं को सीखने की प्रक्रिया कराई गई | “अंगना म शिक्षा 2.0” कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चें खेल-खेल में आकार,ज्यामितीय अवधारणा, जोड़-घटाना, संख्या पूर्व व भाषा पूर्व अवधारणा की समझ विकसित करते है | साथ ही माताएं भी बच्चों को विभिन्न शैक्षणिक अवधारणाओं को घर पर उपयुक्त सामग्री से क्रियान्वित करना सिखाती है | कार्यक्रम में स्मार्ट माता के रूप में श्रीमती देविका बाई और स्मार्ट पालक के रूप में लोकेंद्र ढीमर को चुना गया को | कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर संगीता जोशी रही है।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक दयाशंकर सिन्हा,प्रधान पाठक नरेन्द्र चन्द्राकर,,डेरहा राम जोशी, झमिन साहू, शीला ऊइके, कुलेश्वर ध्रुव, अंगूरी रैदास एवं बड़ी संख्या में माताएं एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*अर्जुन माफिया….* *माफियाओं ने काटे 25 नग प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष….* *सिंचाई विभाग की भूमिका पर संदेह…. माफिया चुस्त… राजस्व और वन विभाग सुस्त.

Chunesh Sahu

राज्य स्तरीय उल्लास मेले में शिवकुमार बंजारे के बनाए टीएलएम को प्रदर्शनी में मिला स्थान

hindmedianews

जिले में 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा मद्यपान निषेध सप्ताह

Chunesh Sahu

प्रेस रिपोर्टर क्लब में प्रवीण कुमार जैन का गरिमामय स्वागत, प्रदेश संरक्षक के रूप में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Chunesh Sahu

डोंगरगढ़ में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी सफलता: नाबालिग बालिका बरामद, शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

ऑपरेशन बाज की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Sakshi Bansod