
@जर्नलिस्ट, अजय जांगड़े
कवर्धा,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमन अनंत ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी की सक्रियता जिले में बढ़ रही है, जिसका मुख्य कारण समाज हित कार्य और पीड़ित शोषित समाज का सहयोग करना है। भीम आर्मी का उद्देश्य सत्ता शासन पर बैठे मुखियाओं तक पहुंचना और वास्तविक शासन प्रशासन स्तर पर लाभ दिलाना है।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को हुई थी और इसके बाद राज्य की रहन सहन व्यवस्था में काफी सुधार आया है, लेकिन अभी भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रति सेवा देना सभी भारतीयों का कर्तव्य है और राज्य की विकास में भागीदार बन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर इसका पहचान बनाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ विकास की ओर लगातार न बढ़ पाना सत्ता शासन पर बैठे दोगले नेताओं के चलते ही सहमी सी है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी सत्ता शासन के लालच में मानव समाज एकता को जाती, मजहब और देवी देवता गुरुओं के नाम से तोड़कर रख दिए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की जनता के बीच मतभेद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धरोहर खतरे पर बनी हुई है ।





