hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*हाथियों का आतंक* *महुआ बीनने गई नाबालिग समेत महिला की मौत….* *तीन दिन के भीतर पांच मौतों से सहमा जिला….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*हाथियों का आतंक*
*महुआ बीनने गई नाबालिग समेत महिला की मौत….*

*तीन दिन के भीतर पांच मौतों से सहमा जिला….*

 

धमतरी. हाथी के आतंक ने जिले के सिहावा–नगरी क्षेत्र में इन दिनों कोहराम मचा दिया है. सोमवार को हाथी ने 11 साल की बच्ची और एक महिला को मौत के घाट उतार दिया. बीते 3 दिन के अंदर इलाके में हाथी के हमले से मासूम बच्ची सहित अब तक कुल 5 मौत हो चुकी है.

 

जानकारी के मुताबिक नगरी निवासी सिमरन साहू अपने पिता शेखर साहू के साथ महुआ बिनने नगरी रेंज के तुमबाहरा के जंगल गई थी. इस दौरान हाथी ने बच्ची को कुचलकर मार डाला. साथ गए पिता कुछ समझ पाते तब तक हाथी ने बच्ची को मार दिया. बताया जा रहा है कि सिमरन अपने माता–पिता की इकलौती लड़की थी. बहुत ही होनहार बच्ची थी. कक्षा पांचवी में पढ़ रही थी. जिसका आज पेपर भी था.

वहीँ एक और घटना में संबलपुर निवासी एक महिला चारगांव के जंगल गई थी. इसी बीच हाथियों ने उसे भी पटककर मार डाला. दोनों घटना नगरी वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है. वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो वे लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग करते हैं और लोगों को भी अलर्ट करते हैं. फिर भी इलाके में गजराज के हमले में तीन दिन के अंदर एक के बाद एक मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है

इस मामले में एसडीओ हरीश पांडेय ने बताया कि घटना नगरी रेंज के चारगांव जंगल की है. महिला संबलपुर की रहने वाली थी. फिलहाल महिला के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है. अधिकारी महिला की शिनाख्त कर रहे हैं.

 

चुनेश साहू 7049466638

 

 

संबंधित पोस्ट

परसाडीह सु में तहसील स्तरीय “कर्मा महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज एवं

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

तपेगा मौसम प्रदेश में अगले दो दिन तक लू चलने, तापमान बढ़ने की चेतावनी 40° से ऊपर रहेगा पारा, संभलकर रहें

Sakshi Bansod

प्रभार संभालते ही नए थाना प्रभारी रामकिंकर यादव जी ने अपराध नियंत्रण पर कसा शिकंजा*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हार्मनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित ‘सुर सरताज’ गायन प्रतियोगिता

Chunesh Sahu

लंबित मांगे पूरी नहीं हो पर धान खरीदी बहिष्कार का अल्टीमेटम

Chunesh Sahu