
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हार्मनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित ‘सुर सरताज’ गायन प्रतियोगिता संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह का विषय बनी हुई है। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गायन व संगीत की बारीकियों से अवगत कराने तथा कलाकारों को स्वर साधना के लिए प्रेरित करने का अनूठा मंच है। समूह के पदाधिकारियों ने बताया कि संगीत क्षेत्र के मूर्धन्य कलाकार व मार्गदर्शक इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं, जो प्रतिभागियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।हार्मनी म्यूजिकल ग्रुप बालोद के प्रयास से यह प्रतियोगिता गायकों के लिए सीखने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। सभी प्रतिभागी न केवल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से नई तकनीकें सीखेंगे। आयोजकों का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का है।”जिसका होगा अनोखा अंदाज, जिसकी होगी जादुई आवाज, वो बनेगा बालोद सुर सरताज” – इस नारे के साथ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। ग्रामीण एवं शहरी संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होने को उत्सुक हैं। हार्मनी ग्रुप के संयोजक ने शुभकामनाओं के साथ सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित किया है।यह आयोजन बालोद के सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध करेगा तथा युवा गायकों में आत्मविश्वास जगाएगा। संगीत के माध्यम से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान की घोषणा शीघ्र की जाएगी। हार्मनी म्यूजिकल ग्रुप के इस प्रयास की सराहना हो रही है





