hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने नई सरकार से एल बी संवर्ग की क्या प्राथमिकता होगी इस सम्बंध में बयान जारी किया है।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, धमतरी जिला अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकार, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू,प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, जिला उपाध्यक्ष गण नंदकुमार साहू, डॉ गणेश प्रसाद साहू, तीरथराज अटल, एन आर बघेल, जिला सचिव बलराम तारम, जिला कोषाध्यक्ष रामदयाल साहू, धमतरी ब्लॉक अध्यक्ष गेवाराम नेताम, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष चोवाराम चंद्राकर, उपाध्यक्षगण के पी साहू, मुरारीलाल साहू, टीकाराम सिन्हा, किशन मंडावी, कोषाध्यक्ष गुहाराम निषाद सहित पदाधिकारी ने कहा है कि –

1. वर्तमान में पूर्ण पेंशन प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा अनिवार्य है उक्त व्यवस्था को संशोधित करते हुए केन्द्र सरकार की तरह छत्तीसगढ़ में भी सरकारी सेवक द्वारा 20 वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी कर लेने के बाद सेवानिवृत्त होने पर पूर्ण पेंशन (50 प्रतिशत पेंशन ) मिले यह सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

2. संविलियन हुए शिक्षक एल बी संवर्ग को पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश नगदीकरण, पूर्व सेवा के आधार पर क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान मिले यह भी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

3. प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदों पर शीघ्र पदोन्नति दिलाना प्राथमिकता होगी।

4. सीजीपीएफ में न्यूनतम 12 प्रतिशत कटौती का प्रावधान है, उसे शिक्षक एल बी संवर्ग के स्वेच्छा से अधिकतम कटौती का प्रावधान हो यह प्राथमिकता होगी।

5. केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि से मंहगाई भत्ता मिले यह भी प्रमुख प्राथमिकता होगी।

संबंधित पोस्ट

अघोरेश्वर भगवान राम निर्वाण दिवस पर सेवा कार्य कर किया गया कंबल वितरण 

hindmedianews

वनमंडल कार्यालय में लगा वैक्सीनेशन शिविर, दो सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने लगाया दूसरा और बूस्टर डोज, शिविर में कर्मचारियो ने ब्लड प्रेशर लेवल, शूगर लेवल आदि की जांच कराया

hindmedianews

गोकुल वाटिका कॉलोनी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित मतदाता जागरूकता नारे, स्लोगन के माध्यम से मतदान का लिया गया संकल्प

Chunesh Sahu

ख़बर का हुआ असर..

Chunesh Sahu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

Sakshi Bansod

छः जुआड़ी के पास से कार, मोबाइल सहित 40130 रुपए बरामद कर किया गिरफ्तार

hindmedianews