hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर ने हजारों की भीड़ भरी सभा में जनता से मांगा आर्शीवाद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा : विधानसभा कवर्धा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने सरदार पटेल मैदान में खचा-खच भरी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में वायदों के साथ जनता के बीच पहंुची थी। कवर्धा की जनता ने पिछली बार भरपूर आर्शीवाद देते हुए उन्हें 60 हजार वोटो से जिताया। इस बार वे जनता के बीच कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यो व कवर्धा के विकास के मुद्दे को लेकर जा रहे है। उन्होंने जनता से अपने लिए आर्शीवाद मांगा। उन्होंने पंडरिया के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी को भी भारी मतों से जीताने की अपील की।
चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुनने हजारों की भीड़ आई थी। सभा में लगभग 50 हजार भीड़ रहने का अनुमान है। मोहम्म्द अकबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भूपेश है तो भरोसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने सभी वर्गो का ध्यान रखा है। किसानों के धान की प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी, किसानों के कर्जा की माफी सहित अन्य कई घोषणाएं इस चुनाव के लिए की जा चुकी है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कबीरधाम की धरती को संत कबीरदास जी की धरती बताया। यहां पर संत कबीरदास जी केे वशंज धर्मदास जी आए थे। ये धरती भोरमदेव बाबा की धरती है। यहां सबके लिए सद्भाव व प्यार रहता है। इस धरती पर जहर घोलने के लिए भाजपा के बदनाम नेता नफरती भाषण देते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जितनी भी घोषणाएं की है वो मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने का दावा करते हुए इस बार 75 पार का नारा सार्थक होने का दावा किया। सभा को पंडरिया के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी तथा ममता चंद्राकर ने भी संबोधित किया।

संबंधित पोस्ट

जूनवानी के ग्रामीणों ने मांग की रेलवे फाटक खोलने की एवं अंडर ब्रिज को सीधा करने की बात कही लगाए कई आरोप ठेकेदार की मनमानी

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से करेंगे बात

hindmedianews

तालाब में नहाने गए चार स्कूली छात्र डूबे, दो को रेस्क्यू किया गया; एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी

Sakshi Bansod

शहर में पहली बार रथयात्रा पर व्याख्यान का आयोजन हुआ डॉ रोशन उपाध्याय ने रथयात्रा का बताया महत्व

Chunesh Sahu

*साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 30 अक्टूबर 2022 को *

Chunesh Sahu

गुम हुए फॉरेस्टर ललीत दुबे की जंगल में मिला लाश, परिवार में मातम 

hindmedianews