कवर्धा: थाना बोडला जिला कवर्धा के गुम इंसान ललित दुबे पिता बाल गोविंद दुबे उम्र 35 वष॔ ग्राम बांधा टोला जो वन रक्षक के पद पर ग्राम दीयाबार बीट मे बीट प्रभारी था जो दिनांक 18/6/23 के प्रातः 7 , 30 बजे के आसपास अपनी बाइक से घर से अपने बीट मे कार्य करने निकला था जो शाम मे घर वापस ना आने पर परिवार के सदस्यो द्वारा खोजबीन किये ना मिलने पर उनकी पत्नी के व्दारा थाना बोडला मे उसी दिन गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया गया थाना मे गुम इंसान क्र 17/23 पंजीबद कर लगातार जांच पता तलाश खोज बीन , जंगल की सर्चिंग किया जा रहा था , जो आज दिनांक 22/6/23 के प्रातः सर्चिंग के दौरान ग्राम घोंघा के बाऊलीखोला के जंगल मे पहाड़ी के नीचे गुम इंसान की मोटर साइकिल व उसकी लाश बरामद किया गया है घटनास्थल के पास कीटनाशक दवाई के रेपर व खाली शीशी मिला है , घटना स्थल व लाश के अवलोकन से प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का होना प्रतित हो रहा है मृतक के परिवार सदस्यो को सूचित किया गया है शवपंचनामा पश्चात समय को ध्यान में रखते हुए पोस्ट मार्टम के लिए तुरंत भेजा जाएगा जांच पड़ताल जारी है।