hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सनराइज पब्लिक स्कूल पंडरिया के चार छात्रों का नवोदय में चयन 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया : जवाहर नवोदय विद्यालय के द्वारा प्रवेश चयन परीक्षा में नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल पंडरिया के विद्यार्थियों ने फिर अपना जौहर दिखाया है। शिक्षा को बढ़ावा देने में तरह तरह की प्रतियोगिताएं तथा उच्च शिक्षा प्राप्त अधिकारी , मंत्री जैसे सफल लोगों को बच्चे के मानसिक विकास में सहायक बन सके इसलिए मेहमान के रूप में बुलाकर विद्यालय में छात्र छात्राओं को उचित मार्गदर्शन देते रहते हैं ।
वहीं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहता जिससे सहजता से छात्र, छात्राओं का मनोबल दृढ़ होता रहता है तथा उनका मानसिक विकास होने का फलस्वरूप प्रतिवर्ष सनराइज पब्लिक स्कूल से चार से छ: बच्चों का नवोदय में चयन होता रहा है।
इस साल भी नवोदय चयन परीक्षा में चार बच्चों ने बाजी मारी है। 
जिनके नाम जया जांगड़े , प्रियांशी कोशले, गीतिका कश्यप एवं प्रियांशु टंडन, का चयन हुआ वहीं कबीरधाम जिला में नवोदय में कुल 11554 विद्यार्थी परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित हुए थे जिसमें द्वितीय, तृतीय , चतुर्थ एवं तेरहवा रैंक सनराइज के विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री डीके गिरि ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने का हम विद्यालय परिवार अपनी सभी ज्ञान की ताकत को छात्र छात्राओं को परोसने का कार्य करते हैं और मैनेजमेंट एवं सभी शिक्षक गण के तरफ से नवोदय में चयनित इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं तथा हमारे विद्यालय से ऐसे होनहार विद्यार्थी हमेशा सफलता प्राप्त करते रहे विद्यालय परिवार की शुभकामनाएं साथ रहेंगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्राओं के पालकों खुशी का आलम देखने को मिला जिसमें उन्होंने विद्यालय परिवार को साधुवाद देते हुए अन्य पालकों को सन राइस पब्लिक स्कूल पंडरिया में दाखिला देने की भी अपील की।

संबंधित पोस्ट

अक्षय तृतीया पर सजी बचपन की बारात, राजनांदगांव में गुड़्डा-गुड़िया की अनोखी शादी

Sakshi Bansod

चांदी के तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही,29 किलो से अधिक की चांदी जप्त 

hindmedianews

लूटपाट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा

Chunesh Sahu

*DMF फंड से अवैध प्लॉटिंग में हुए सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर एक महीने बाद भी नहीं हुई कार्यवाही…क्या मामला दबाने हो रही प्लानिंग…? PWD को जांच का जिम्मा… पर जांच का अतापता नहीं…उपयोगिता, पूर्णता प्रमाण पत्र में 3 अधिकारियों के हस्ताक्षर…जनपद CEO, RES SDO और इंजीनियर भी कटघरे में…*

Chunesh Sahu

संकट मोचन बोल बम समिति का कांवड़ यात्रा हुआ 36 वाँ वर्ष पूर्ण , समाज सेवी आनंद सिंह ने किया शिव भक्तों का चरण पखार स्वागत  

hindmedianews

दशरंगपुर पुलिस की अवैध शराब विक्रेता के विरूद्ध कार्यवाही।

hindmedianews