hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

संकट मोचन बोल बम समिति का कांवड़ यात्रा हुआ 36 वाँ वर्ष पूर्ण , समाज सेवी आनंद सिंह ने किया शिव भक्तों का चरण पखार स्वागत  

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया : संकट मोचन बोल बम समिति पंडरिया जो विगत 36 वर्ष से लगातार जन परिवार,नगर,जिला,प्रदेश सहित क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि के मनोकामना के साथ श्री अमरकंटक धाम से प्राचीन शिव मंदिर कामठी में जल अभिषेक कर पंडरिया नगर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर व नगर के मंदिरों के दर्शन करते हुवे गोपीबंद पारा स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में जलाभिषेक करते आ रहे है । यह यात्रा सन 1988 से आरंभ हुआ था जिसमें पंडरिया नगर सहित मैनपुरा,रोहा,कूबा अन्य गाओ के ग्रामीण भी सामिल रहते आए है ।दुर्गम जंगल पथरीले रास्ते,पहाड़ो चट्टानों और नदी नालों को पार करते हुवे यह यात्री प्रति वर्ष यह यात्रा करते है ।

इसी कड़ी में इस वर्ष भी यह यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न हुई समिति के सदस्य शिव भक्त अपना कावर जल लेकर कामठी से पंडरिया नगर पहुँचे जहां गांधी चौक में विगत 36 वर्षों से निरंतर चलते आ रहे धर्म कर्म से शोभित यात्रा का नगर के लोगो ने प्रति वर्ष की तरह पुनः चरण वंदन व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया वही फल प्रसाद भी वितरण किया गया।

कांवड़ियों शिव भक्तों के नगर आगमन पर स्वागत आयोजन चरण पखार आरती तिलक स्वागत लगातार सात वर्षों से जनसेवक आनंद सिंह के नेतृत्व में किया जाता है वही आज शिव भक्तों के स्वागत सत्कार में आनंद सिंह के साथ प्रदीप यादव,प्रशांत सिंह,प्रिंस प्रताप,ललित देवांगन,नितिन जैन,विराट तिवारी,मोंटी जैन,भरत यादव,सरवन साहू,दीपक चंद्रवंशी,आरिफ ख़ान,अजय कुमार,आशीष सिंह,उपस्थित रहे

संबंधित पोस्ट

बड़ा तोहफा: दो साल पूरे होने पर 21 हजार से अधिक श्रमिकों को मिला 20.20 करोड़ रुपए

Sakshi Bansod

पशु पालकों और आवारा मवेशी के कहर से किसानों का सब्र टूटा,थाना व नगर पालिका परिषद को सौंपा चेतावनी पत्र

hindmedianews

पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने ‘अमृत मित्र’ समूह को सौंपे पीपीटी किट*

Chunesh Sahu

अंतरिम बजट 2024, आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि का संकल्प है : भावना बोहरा

hindmedianews

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आया जेल से बाहर, बागपत के आश्रम में गुजारेगा 21 दिन

hindmedianews

स्वामी आत्मानन्द विद्यालय पंडरिया के शिक्षक जाएंगे आईआईटी जम्मू

hindmedianews