न्यूज डेस्क : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिल गई है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे राम रहीम जेल से बाहर आया। जानकारी के अनुसार राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। राम रहीम रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसे करीब सुबह साढ़े छह बजे कड़ी सुरक्षा के साथ जेल से बाहर छोड़ दिया गया है।
21 दिनों की फरलो के दौरान गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। साल 2024 में गुरमीत राम रहीम दूसरी बार सलाखों से बाहर आया है। बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा है।