hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम कलेक्टर के निर्देश को दिखाया ठेंगा:24 लाख से अधिक की लागत से बन रहा महतारी सदन, भ्रष्टाचार की चादर में लिपटा निर्माण कार्य

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संवाददाता, अजय जांगड़े

कवर्धा।जिले में शासन की महतारी सदन योजना के अंतर्गत ग्राम जोराताल में निर्माणाधीन भवन गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के चलते चर्चा में आ गया है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा स्वीकृत लगभग 24.70 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस भवन में नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार की बू साफ देखी जा सकती है।

जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर बिलासपुर मार्ग के पास स्थित जोराताल ग्राम पंचायत में यह महतारी सदन निर्माणाधीन है, लेकिन स्थिति यह है कि बिना प्लास्टर कार्य पूर्ण किए ही रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया गया है। यह कार्य प्रशासकीय स्वीकृति क्रमांक 38/15/10/2024 दिनांक 18 मार्च 2025 के अंतर्गत स्वीकृत हुआ था, परंतु सूचना पटल पर कार्य पूर्ण होने की तिथि तक अंकित नहीं है, जिससे अनियमितता और भी स्पष्ट हो जाती है।

मौके पर पहुंच कर समाचार संकलन करने जाया गया था जहां एक ओर दीवारों पर प्लास्टर किया जा रहा है और चंद घंटों बाद उस पर सीधे रंग चढ़ाया जा रहा है, जो तकनीकी रूप से गलत है। निर्माण कार्य के सिद्धांतों के अनुसार, प्लास्टर के बाद दीवारों को पानी से सींचकर मजबूती दी जाती है और फिर ही रंगाई-पुताई की जाती है। लेकिन यहां निर्माण एजेंसी की जल्दबाज़ी और मनमानी देखी जा रही है।

इस परियोजना के लिए सरकारी विभाग द्वारा चयनित निर्माण एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है, परंतु निर्माण की वर्तमान स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह एजेंसी सरकार के भरोसे के साथ खिलवाड़ कर रही है। जानकारों का कहना है कि यदि कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई तकनीकी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार उजागर हो सकते हैं। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों, तकनीकी सहायकों और अभियंताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही उनकी सर्विस बुक में आपत्ति दर्ज की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार को रोका जा सके।

संबंधित पोस्ट

नयापारा वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास महापौर विजय देवांगन,वार्ड पार्षद, वार्ड वासियों द्वारा किया गया* 

Chunesh Sahu

*आज ग्राम परसदा (मोखा) में निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने गुड़ उद्योगों के सर्वें के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

hindmedianews

एग्रीविजन छत्तीसगढ़ धमतरी के द्वारा कृषि विद्यार्थियो के लिए 1 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

Chunesh Sahu

मिनी माता की पुण्यतिथि को श्रद्धांजलि सभा के रूप में आज कुंडा में मनाया गया

hindmedianews

Voot Upcoming Web Series: ‘असुर’ के बाद आ रही एक और क्राइम थ्रिलर, देखिए ‘द गॉन गेम’ का फर्स्ट लुक

Admin