hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम : जिले के थाना पिपरिया में दिनांक – 26.11.2023 को विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना दिया गया। कि ग्राम रबेली बाजार चौक में मुन्ना भास्कर नामक व्यक्ति द्वारा लोगो से रुपये पैसो का दांव लगवाकर अंको में सट्टा पर्ची के माध्यम से सट्टा अंक लिखकर सट्टा नामक जुआ खिला रहा है। कि सूचना तस्दीक हेतु। तत्काल थाना प्रभारी पिपरिया द्वारा मौके पर पुलिस टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान बाजार चौक रबेली में घेराबंदी कर रेडकार्यवाही किया गया। पुलिस को आते देख सट्टा खेलने वाले असामाजिक तत्व भाग गये। दौरान रेड कार्यवाही के एक व्यक्ति लोगो से अंको में रूपये पैसे का दांव लगवाकर सट्टा का अंक लिख रहा था। जिसे घेराबंदी कर रंगे हांथो गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा पकडा गया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम मुन्ना भास्कर पिता अंजोर दास भास्कर उम्र 42 साल साकिन रबेली थाना पिपरिया जिला कबीरधाम छ0ग0 का होना बताया एवं लोगो से रुपये पैसे का दांव लगवाकर सट्टा का अंक लिखकर जुआ खिलवाना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा एक नग सट्टा पट्टी, नगदी रकम 3030/ रुपये, एक नग काला स्याही का डॉट पेन को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा छत्तीसगढ जुंआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 का सिद्ध पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना पिपरिया पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

दंतेवाड़ा में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी, पुजारी को घर में बंद कर फरार हुए चोर

Sakshi Bansod

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर में प्रवेश प्रारंभ 

hindmedianews

शिवकुमार बंजारे प्रधान पाठक “रचनाकार सम्मान” से हुए सम्मानित

hindmedianews

अकलाडोंगरी में “आदि कर्मयोगी” अभियान का क्लस्टर स्तरीय उन्मुखिकरण कार्यक्रम सम्पन्न

Chunesh Sahu

* महज़10रुपए की पर्ची से होगा डायलिसिस की सेवा….* *नही होगी आयुष्मान कार्ड की बाध्यता.. इसी सप्ताह होगा शुरुआत तैयारियां जोरों पर.*

Chunesh Sahu

चैप्टर : 2 ये धमतरी राजस्व है यहां धारा नहीं.. दाम लगते हैं

Chunesh Sahu