hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य सरकार की मंशा पर पानी फेरता वन विभाग,पहली बारिश में ही ढहने लगी करोड़ों की लागत से बनी सड़क

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
अजय जांगड़े , स्वतंत्र पत्रकार 

कवर्धा: वन मंडल कवर्धा अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्र पूर्व रेंज ग्राम डालामौहा के पास मुख्य मार्ग से आगे में बनी डब्लू बी एम सड़क पूरी तरह ढहने लगी है। गुणवत्ता हीन कार्य होने से ही पहली बारिश में वन एवम जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा बनाए गए सड़क विभाग की पोल खोल रही है।

 गिट्टी की परत प्रकालन के अनुसार नही वहीं हल्की मिट्टी की परत सड़क निर्माण कार्य में डाली गई जिसके फलस्वरूप आज शासन को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है वहीं अधिकारी की मनमानी के चलते लोगों में उदासीनता का आलम बना हुआ है।

राज्य सरकार की मनसूबे पर पानी फेरता वन विभाग

ज्ञात हो कि राज्य सरकार आम जनों के लिए अनेका नेक योजनाएं संचालित कर रही है ,पर कुछ विभाग के अधिकारियों के चलते इन योजनाओं में पानी फिरता नजर आ रहा है पंडरिया उपवन के परिक्षेत्र पूर्व रेंज क्षेत्र में बनी डब्लू बी एम सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई सड़क को देखने पर यह स्पष्ट प्रतीत होने लगता है कि इस कार्य की निर्माण कार्य को राजस्व की आमदनी प्राप्त होने की मंशा से गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया है जिसके परिणाम स्वरूप राज्य सरकार के साथ साथ विभाग को भी शर्मिंदगी महसूस होना पड़ रहा है।

क्या इस कार्य में किए गए समस्त खर्च अथवा भुगतान राशि का लेन देन तब तक ना किए जाए जब तक इस सड़क निर्माण कार्य की पूर्ण जांच व कार्य पूर्ण ना हो जाए तब तक इस कार्य में जुड़े अधिकारी का स्थानांतरण किया जाना सही होगा।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी राहत – अब सरकारी दर पर घर बैठे मिलेगी रेत!

Chunesh Sahu

पंडरिया विधानसभा में 9 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव का होगा नगर आगमन

hindmedianews

विकास खंड स्तरीय प्राथमिक शिक्षकों का ब्लेंडेड मोड एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

hindmedianews

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, युवाओं ने एकता और राष्ट्रीय चेतना का लिया संकल्प ,छत्तीसगढ़ के 68 युवा ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ के लिए रवाना

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण

Sakshi Bansod

मुम्बई और गोवा में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश, 07 आरोपी गिरफ्तार,ऑनलाईन सट्टा गिरोह का मास्टर माईंड बाबू खेमानी गिरफ्तार

Sakshi Bansod