hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

ख़बर का हुआ असर..

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*ख़बर का दिखा असर…*

कंपोजिट परिसर में फैले फ्यूज ट्यूब लाइट का सफाई कराए गए।

जानकारी मुताबिक़ सक्रिय जिला मुखिया ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए सफाई कराने के निर्देश जिस पर सम्बंधित विभाग और कुछ कर्मचारीयों ने परिसर में फेंके फ्यूज ट्यूब लाइट को सफाई कर अन्यत्र व्यवस्था किया गया है।

आपको बता दें कि इस मामले को हिन्द मीडिया न्यूज़ की टीम ने प्रमुखता से इस मामले को उठाया था जिस पर जिला मुखिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए जिस पर सम्बन्धित विभाग ने अमल किया है।

 

 

क्या था पूरा मामला……….

 

*घर में हे नाग देव…. भिंभोरा पूजे ल जाए…*

*कलेक्टर की पहल पर पलिता लगाता हुआ विभाग..*

छग/धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में जिला को स्वच्छ और सुंदर बनाने अनेकों पहल कलेक्टर के निर्देशन में हो रहा है लेकीन वहीं कुछ विभाग कलेक्टर की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं।

जिसे लेकर छत्तीसगढ़ी में प्रचलित कहावत

घर में हे नाग देव…. भिंभोरा पूजे ल जाए…

अर्थात् घर में आए हुए नाग की पूजा न करके नाग के बिल की पूजा करने जाता है। इस कहावत का प्रयोग ऐसे लोगों के लिए होता है, जो अवसर का लाभ न उठाकर अच्छे अवसर की प्रतीक्षा करते हैं, ।

कुछ ऐसा ही किस्सा जिला मुख्यालय के विभागों में देखने को मिल रहा है धमतरी जिला में 16 फरवरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले की पहचान रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल डेम) को स्वच्छ-सुंदर बनाने और प्लास्टिक मुक्त करने मुहिम शुरू की है। इस अभियान के तहत् गंगरेल डेम के रेस्ट हाऊस परिसर, पार्किंग स्थल, पार्किंग स्थल मंदिर परिसर, अंगारमोती मंदिर के पीछे, अंगारमोती मंदिर के मेनगेट, बरदिहा रेस्ट हाऊस, अंगारमोती मंदिर के नीचे जाने वाला रास्ता, हनुमान प्रतिमा के आसपास सहित अन्य स्थलों की सफाई कर प्लास्टिक निर्मित पॉलीथीन, बोतलो आदि की सफाई की गई।

इस मुहिम में उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, रेडक्रास वालेंटियरर्स, एनएसएस, स्कूली बच्चों, ग्रीन आर्मी, स्वच्छता दीदी सहित अधिकारी-कर्मचारियों को 16 फरवरी सुबह 7 बजे गंगरेल रेस्ट हाऊस में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह पर सफल अयोजन किया गया। जिस पर 29 संस्थाओं के हजारों लोगों ने निस्वार्थ भाव से अपना श्रम दान किया था

इसके साथ ही कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर 17 फरवरी को आबकारी विभाग और शराब दुकान के कर्मचारियों के द्वारा धमतरी जिले की सभी देशी विदेशी शराब दुकान के आसपास पास लगभग एक किलोमीटर के दायरे में बिखरे हुए प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, खाली पानी पाउच आदि की साफ सफाई की गयी |

वहीं कलेक्टर के मंशा विपरीत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी ही कलेक्टर की पहल को पलिता लगाते नज़र आ रहे हैं

आपको बता दें पूरा मामला धमतरी जिला मुख्यालय कंपोजिट बिल्डिंग परिसर का है जहां ख़राब ट्यूब लाइट बल्ब को परिसर में ही फेंक दिया गया है, जिससे कभी भी बड़ी जनहानी की आशंका है। इसके अलावा सरकारी विभागीय वाहन का पार्किंग भी इसी परीसर में होता है जिससे वाहनों को भी क्षति पहुंचा सकती है।

इस मामले को लेकर समाजसेवी संस्थाओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है कि एक तरफ ज़िला के मुखिया धमतरी को स्वच्छ व सुंदर बनाने अनेकों पहल के लिए भरसक प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर अधिनस्त विभागीय कर्मचारी ही जिला मुख्यालय कंपोजिट बिल्डिंग परिसर को कूड़ा और ठोस अपशिष्ट को खुले में फेंक कर जनहानी की बाट जोह रहे हैं

बहरहाल देखना होगा मामले में जागरूक और सक्रिय जिला मुखिया सम्बन्धित विभाग/कर्मचारी पर क्या कार्यवाही करते हैं..?.?.??.?

संबंधित पोस्ट

मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी ने नगर पंचायत लोरमी आगमन होने पर स्थानीय सर्किट हाऊस में जिला कांग्रेस संगठन प्रमुख सागर सिंह बैस को लगाया फटकार।

Chunesh Sahu

*देऊर मंदिर गुरुर में भाजपा नेत्री संध्या साहू और अजेंद्र साहू ने माता रानी के दरबार में श्रृंगार समाग्री भेंट कर क्षेत्र के खुशहाली के लिए प्रार्थना की.. 

Chunesh Sahu

प्रशासनिक कार्यवाही शुरू होते ही जमीन दलालो में हड़कंप,

Chunesh Sahu

बालोद धनोरा सोसायटी हुए मे हुए फर्जी धान खरीदी में हुए बड़ी कार्यवाही,,

Chunesh Sahu

*वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के शालाओं में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया “संविधान दिवस”*   

Chunesh Sahu

सभी गुड़ उद्योगों का पंजीयन अनिवार्य रूप से होने चाहिए-कलेक्टर

hindmedianews