hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षा

28 मई तक भरे जाएंगे बी.एड, डी.एड, नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आनलाईन आवेदन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा 26 मई 2023/छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री बी.एड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आवेदन 28 मई तक आॅनलाईन भरे जाएंगे। भरे गए आवेदनों में अगले तीन दिन 29, 30 और 31 मई तक त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। बीएड एवं डीएड की परीक्षा 17 जून 2023 को होगी। इन परीक्षाओं के लिए वेबसाइट परीक्षा मंडल द्वारा 9 जून को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 24 जून को होगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 16 जून को जारी किए जाएंगे। परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर लाॅगिन कर आवेदन कर सकते है। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी आदि संबंधित प्रमाण-पत्र नहीं लिए जाएंगे। अभ्यर्थी के दस्तावेजों का परीक्षण काॅउसलिंग के दौरान होगा। अभ्यर्थी द्वारा दी गई गलत जानकारी के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल जवाबदार नहीं होगा। आनलाईन आवेदन में हुई त्रुटि को फार्म जमा करने की निर्धारित समय सीमा के दौरान भी सुधारा जा सकेगा। इसके अलावा आनलाईन फार्म भरने की अंतिम तिथि के बाद तीन दिन की समय अवधि में भी त्रुटि सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार सुविधा नहीं दी जाएगी।

संबंधित पोस्ट

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज दिनांक -11जनवरी 2026को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दुर्गा कैफे हाउस, पचपेड़ी नाका में सम्पन्न हुआ।

Chunesh Sahu

बालोद भुक्ति आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा जिला बालोद के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम सतमरा में श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105वें जन्मशताब्दी दिवस का आयोजन

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत होगें जिले में विविध कार्यक्रम

hindmedianews

आधिकारी लाचार, बेबस अपने कमजोरी से, नहीं थम रहा अवैध रेत उत्खनन, रेत माफिया का हौसला बुलंद।

hindmedianews

सावन महीने में शराब बिक्री पर रोक लगाए सरकार: रवि मानिकपुरी

hindmedianews

बाहरी व्यक्तियों की पहचान अनिवार्य करने समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

Chunesh Sahu