
*विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष पूजा में प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की*
*पूजा के दौरान विद्या की देवी मां सरस्वती से सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और ज्ञान प्राप्ति की प्रार्थना की गई*
*प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर छात्रों को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराया और जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी*।
*यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने बच्चों के मानसिक और शैक्षिक विकास में भी योगदान दिया। समग्र विद्यालय परिसर सकारात्मक ऊर्जा और उल्लास से परिपूर्ण रहा, जहां सभी ने श्रद्धा और आस्था के साथ मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया*।







