hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़जन्म दिवस की बधाईदुर्घटनादेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

“हमारा संविधान” विषय पर शैक्षिक संवाद का हुआ आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पण्डरिया- छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय वेबीनार “हमारा संविधान” विषय पर एक विशेष शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय संविधान की विशेषताओं और उसके महत्व पर गहन चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में संविधान की विविध पहलुओं—जैसे नागरिक अधिकार, कर्तव्य, सामाजिक न्याय, और लोकतांत्रिक संरचना—पर विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुश्री के. शारदा (दुर्ग) द्वारा की गई। उन्होंने भारतीय संविधान को विश्व का सबसे विस्तृत और समावेशी दस्तावेज़ बताते हुए इसके हर नागरिक के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा में महत्व को रेखांकित किया। संविधान का इतिहास, उसकी विशेषताएं और निर्माण प्रक्रिया पर चर्चा, संविधान में मूल अधिकार और कर्तव्य, संविधान में समानता और सामाजिक न्याय, संविधान के माध्यम से भारत में लोकतंत्र की मजबूती, संविधान में राज्य और केंद्र के संबंध, भारतीय संविधान और महिलाएं, संविधान और अल्पसंख्यक अधिकार, संविधान में धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा, संविधान में संशोधन प्रक्रिया, संविधान और पंचायती राज व्यवस्था, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे और शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा के सहायक शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) की संवैधानिक जड़ों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा न केवल प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, बल्कि यह सामाजिक असमानता को मिटाने और समाज में विकास का मार्ग प्रशस्त करने का सबसे सशक्त साधन है।

वरिष्ठ शिक्षक धर्मानंद गोजे ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ करवाते हुए कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने सभी वक्ताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संविधान की समृद्धि और उसकी प्रासंगिकता पर जोर दिया।

यह आयोजन भारतीय संविधान की मूल अवधारणाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और इसे समझने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन प्रीति शांडिल्य धमतरी के द्वारा किया गया।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मिली 1.54 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृग्रामीण अंचलों में विकास और सुविधाओं के विस्तार हेतु विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली 1.54 लाख रु. से अधिक की स्वीकृति

hindmedianews

अशोक टोण्डे साहित्य साधक सम्मान से हुए अलंकृत

rakeshbhaskar

*जिला पंचायत सभागार में मनाया संविधान दिवस, अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा संविधान समावेशी भारत की नींव* 

Chunesh Sahu

इनर व्हील क्लब धमतरी में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का आगमन

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कि निंदा,वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब पर हमला करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई 

hindmedianews

एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणा है : भावना बोहरा

hindmedianews