hindmedianews
Breaking News
अन्य

*जिला पंचायत सभागार में मनाया संविधान दिवस, अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा संविधान समावेशी भारत की नींव* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*जिला पंचायत सभागार में मनाया संविधान दिवस, अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा संविधान समावेशी भारत की नींव* 

 

      *बालोद :-* जिला पंचायत सभागार बालोद में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम मेंजिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्यगण तथा ज़िला पंचायत के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के उन चार स्तंभों का प्रतीक है जिन पर एक आधुनिक और समावेशी भारत खड़ा है। जिला पंचायत के उपसंचालक काव्या जैन ने अपने संबोधन में कहा, “संविधान दिवस हमें संविधान निर्माताओं के अतुलनीय योगदान को याद करने का अवसर देता है। हमें अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सचेत रहते हुए संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारना होगा। कार्यक्रम का समापन शांति और सद्भाव की प्रतिज्ञा के साथ हुआ, जिसमें सभी ने संविधान की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांति सोनेश्वरी चंद्रिका साहू। प्रभा नायक चुन्नी मानकर लक्ष्मी साहू आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

              हिरदे सिन्हा 

 मो – 7771845128

        7389867472

संबंधित पोस्ट

हार्डवेयर और पेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sakshi Bansod

केन्द्रीय बजट विकासोन्मुखी, समावेशी और जनकल्याणकारी -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

hindmedianews

ओबीसी महासभा ने 22 बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री के नाम विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों को सौंपा ज्ञापन

hindmedianews

**उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिले स्थानीय पत्रकार, विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा डीजीपी से बात कर समाधान का आश्वासन**

Chunesh Sahu

स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक  (IPS)

Sakshi Bansod

बीरेझर में ASI की सराहनीय पहल: बच्चों को जन्मदिन पर मिला न्योता भोजन और कॉपी-पेन

Chunesh Sahu