
*भखारा मामले में बड़ा खुलासा:जानिए इस तरह बहरूपिये बच्चा चोरी को दे रहे अंजाम… रहें सावधान…एक और वीडियो आया सामने*
धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में बच्चा चोरी करने के आरोप में तीन बहरूपियों को पकड़ने का मामला सामने आया है।
ऐसे पकड़ में आए थे बहरूपिए
दरअसल जानकारी के मुताबिक ग्राम चरोटा के कोटवार जितेंद्र कुमार सोनवानी के भतीजा खोमन सोनवानी उम्र 8 साल और पीयूष यादव दोनों ही खेल रहे थे कि एक साधु के भेष में एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को चॉकलेट थमा कर बोरे में डालने की कोशिश की जिस पर ग्रामीणों ने देख कर विरोध किया तो अज्ञात भाग गया जिसके बाद 27 सितंबर को उसी व्यक्ति को जब ग्रामीणों ने पहचाना तब पुलिस ने सभी 5 संदिग्धों को थाने लाया गया जिसमे से पहचान के बाद लाल मोहन गोस्वामी पिता महेश थाना खैरा जिला जमोई बिहार के साथ 4 लोगों से थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
मामला ग्राम गातापार का है जहां ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने के आरोप में तीन भगवाधारी साधुओं की जमकर पिटाई कर दी गई। साथ ही चोरों को संरक्षण देने का आरोप स्थानीय डॉक्टर के ऊपर लगाया है।
डॉक्टर पर साधुओं के रूप में चोरों को आश्रय देने का लगा आरोप
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर मुरलीधर साहू के आवास में प्रति वर्ष गोरखपुर से साधुओं का आना होता है।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष पांच साधुओं की टोली पहुंची है।
परन्तु साधुओं की वेश में बच्चा चोरों को संरक्षण देने का आरोप डॉक्टर मुरलीधर पर ग्रामीणों ने लगाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक साधु के रूप में बच्चा चोर क्षेत्र में सक्रिय हो गए है तथा गातापार में ठहरे साधुओं की गतिविधि संदिग्ध है।
बोरी में भर बच्चे को अगवा करने की कोशिश
ग्रामीणों के मुताबिक चरोटा में एक बच्चे को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे जब बच्चा नहीं माना तो उसे एक बोरेनुमा झोली में भर लिया लोगो के शोर शराबा होने पर वहां से बच्चा को छोड़ भाग निकले।
इधर चरोटा के ग्रामीण बच्चे के साथ चोरों को ढूंढने निकले तो आरोपी साधुओं की टोली डॉक्टर मुरलीधर साहू के क्लिनिक में मिली।
जिसे बच्चे ने पहचान लिया और इशारा करते हुए कहा की यही है..फिर लोगों के आक्रोश का ठिकाना नहीं रहा फिर और आरोपियों को क्लिनिक से बाहर निकलने के लिए हंगामा करने लगे।
भीड़ को अक्रोशित होते देख एक साधु हार्टअटैक आने का नौटंकी करने लगे फिर भी अक्रोशित भीड़ ने क्लिनिक में घुसकर आरोपियों को बाहर निकलने की कोशिश की।
स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख भखारा थाना में सूचना दिया गया सूचना पाकर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची तब भीड़ के उपद्रवी लोग आरोपियों को क्लिनिक से बाहर खींचकर लात,घुसों से पीटना प्रारंभ कर दिया।
जिसे पुलिस ने भीड़ को समझा कर आरोपियों को थाना लेजाना चाहा परन्तु पुलिस के वाहन की चाबी छीनकर हंगामा करना प्रारंभ कर दिया।
मामले को बिगड़ता देख थाना प्रभारी शंकरलाल नवरत्न पहुंचकर मोर्चा संभाला जैसे तैसे भीड़ को शांत कर आरोपियों को थाना लाया।
मानव तस्करी से जोड़ कर देखा जा रहा मामला
वही इस मामले को मानव तस्करी से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।लोगो का आरोप है कि पूर्व में भी इन साधुओं के द्वारा इस प्रकार की संदिग्ध स्थिति गतिविधि में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था परन्तु उसके बाद भी आरोपियों को आश्रय दिया गया है।
इस लिए स्थानीय डॉक्टर की भूमिका पर ग्रामीण संदेह कर रहे है और आरोपियों के साथ मिले होने का आरोप डॉक्टर मुरलीधर साहू पर लगा रहे है।
वहीं डॉक्टर मुरलीधर साहू का कहना है कि उनके निवास पर साधू संतो का आगमन प्रति वर्ष होता है।
संतों को बदनाम करने संतो के प्रति आक्रोश भरने का बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है।
चूंकि वह हिंदुत्व मिशन से जुड़ा है जिसके कारण उन्हें बदनाम करने का बड़ा षड्यंत्र कुछ राजनैतिक लोगो के द्वारा रचा गया है।
वहीं उन्होंने बताया कि उपस्थित भीड़ में संगठन विशेष और कुछ राजनीतिक लोग शामिल होकर संतो एवम हिंदुत्व को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किया है।
यह स्पष्ट नहीं कि यही साधु बच्चा चोर है..
बच्चे ने जरूर साधुओं की ओर इशारा करते हुए कहा की यही है परंतु लोगों का कहना है की साधु वेश में सभी एक जैसे दिखाने के कारण अभी यह स्पष्ट नहीं है।आगे भखारा पुलिस मामले की जांच कर रहा है।
मामले में धमतरी एएसपी मेघा टेमभूरकर साहू ने
मुख्य आरोपी लाल मोहन गोस्वामी के साथ 4 लोगों के साथ पूछताछ की जा रही है वहीं प्रकरण में आईपीसी की धारा 363 ,धारा 511 के तहत कार्यवाही की जाएगी।





