hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

साइबर सेल द्वारा,फ्राड हुआ 91500/-रुपये कराया गया वापस*। फ्रॉड होने पर इस नंबर पर कर सकते है शिकायत…..

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*पुलिस अधीक्षक के त्वरित निर्देश पर धमतरी पुलिस साइबर सेल द्वारा,फ्राड हुआ 91500/-रुपये कराया गया वापस*

 

*सायबर फ्राड के लिए हेल्प लाईन नंबर 155260 एवं धमतरी सायबर पुलिस हेल्प लाईन नंबर.9171827127-पे कर सकते है शिकायत*

 

*पैसा वापस दिलाने पर युवा व्यवसायी रानू डागा के द्वारा किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित*

 

*धमतरी पुलिस द्वारा सायबर फ्राड से बचने ओटीपी.एवं निजी जानकारी साझा ना करने एवं एनीडेस्क एप डाउनलोड ना करने, की गई अपील*  

 

 शिकायतकर्ता युवा व्यवसायी श्री रानू डागा सदर बाजार धमतरी द्वारा उनके गुगल पे एकाउंट में 190/-रुपये दिखा रहा था।

उस एकाउंट में पैसा डालने के बाद भी 190/- रूपये बैलेंस दिखाने पर परेशान होकर गुगल पे पर कॉल करने के लिए गुगल से हेल्प लाईन नंबर लेके बात किया तो कस्टमर केयर से भी फ्राड करने वाली महिला उनको पहले अपना मोबाइल को अपडेट करने बोली जिस पर अपडेट भी किया जिसके बाद उनको *एनीडेस्क एट* डाउनलोड करने बोली और जैसे ही एनीडेस्क एप डाउनलोड हुआ इनका मोबाइल हैक हो गया और 15 मिनट में पांच बार पहली बार 9999/-, दूसरी-50000/-,

तीसरी 30000/-,चौथी 10000/-,पांचवीं बार में 500/- साइबर फ्राड करके निकाल लिए गए थे। 

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया था कि उसके खाते से इस तरीके से टोटल 91500/- रूपये की निकासी हो गयी है।

 

 जिसके संबंध में तत्काल व्यवसायी द्वारा इसकी पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर को दी गई जिस पर उन्हें तत्काल सायबर प्रभारी को शिकायत एवं उनका डिटेल्स दिया गया।

 

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार साइबर सेल धमतरी उनि. नरेश बंजारे द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई, तथा साइबर तकनीकों का उपयोग करते हुए शिकायतकर्ता की समस्त धनराशि संबंधित वॉलेट/ इंटरमीडियरी के माध्यम से होल्ड करा दी गयी।

जिसके उपरान्त शेष कार्यवाही पूर्ण कर शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 91500/- रुपये वापस करा दिया गया। 

शिकायतकर्ता श्री रानू डागा द्वारा साईबर फ्राड कर निकाली गयी धनराशि रु 91500/- वापस मिल जाने पर 

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर को पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त कर किया गया।

*साइबर फ्राड कर निकाली गयी धनराशि*

रुपयेः 91500/-

*वापस करायी गयी धनराशि*

रुपयेः /91500/–

 

धमतरी पुलिस सायबर सेल द्वारा सायबर फ्राड से बचने ओटीपी.एवं निजी जानकारी साझा नही करने एवं एनीडेस्क एप डाउनलोड नही करने के लिए अपील किया गया।

 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हो रहे सायबर फ्राड को देखते हुए आम जनता के सुविधा के लिए धमतरी सायबर टीम के हेल्प लाईन नंबर 9171827127 में त्वरित शिकायत कर सकते हैं ।

एवं भारत सरकार द्वारा भी सायबर फ्राड होने पर हेल्पलाइन नंबर-155260 पर तुरंत शिकायत कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

अधिकारियों से लेकर जिला स्तर तक ‘तार’ जुड़े होने की बू:मनरेगा में ‘मशीनराज’: मोहतरा पंचायत में कानून का खुलेआम कत्ल, जिम्मेदारों पर शिकंजा कब?

hindmedianews

कार्य स्थल पर सूचना पटल से पारदर्शिता गायब,प्रतिबंधित लाल ईंट से बन रहा आंगनबाड़ी केंद्र ,कोर्ट आदेश की अवहेलना, अधिकारियों व तकनीकी सहायक की भूमिका संदिग्ध

hindmedianews

मंच निर्माण के स्थल चयन में गड़बड़ी सभापति के सामने अधिकारी मजबूर 

hindmedianews

आरटीआई के जवाब में पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट की स्थिति, उपनिवेशकालीन नियमों पर उठे सवाल पुलिसकर्मियों के लिए ‘जीरो कट’ और ‘क्लीन शेव’ अनिवार्य नहीं

Sakshi Bansod

ग्राम नेवासपुर मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के फरार आरोपी विमल सप्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

एफएलएन टीम एसआरजी प्रशिक्षक हमारे कबीरधाम डाइट के गौरव 

hindmedianews