hindmedianews
Breaking News
अन्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन को ऐतिहासिक जीत पर दी बधा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*जनपद सदस्य श्रीमती अंगिरा ध्रुव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई*
जनपद क्षेत्र क्रमांक 18 अरौद(ली) की नवनिर्वाचित जनपद सदस्य श्रीमती अंगिरा भूपेन्द्र ध्रुव, सरपंच श्रीमती टिकेश्वरी दीपक साहू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री उमेद्र सिन्हा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 की नवनिर्वाचित सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन को उनकी ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित की।
मुलाकात के दौरान जनपद व जिला पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन अपने कार्यकाल में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के अपार समर्थन से यह ऐतिहासिक विजय संभव हो सकी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देंगी।

श्रीमती मोनिका ऋषभदेवांगन ने इस सौजन्य भेंट और शुभकामनाओं के लिए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र की जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

नगर चौपाल लगा कर सुनी समस्या और त्वरित किया गया समाधान।

hindmedianews

*समाजसेवी संस्था “शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी” को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Chunesh Sahu

कलम बंद ~काम बंद, पंडरिया में भी पंचायत सचिवों का हड़ताल, पंचायत का काम ठप

hindmedianews

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कार के गुप्त चेंबर (कक्ष) से ₹3 करोड़ नकद एवं 12 लाख की कार बरामद

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

hindmedianews

*मोर दुआर साय सरकार महाभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने की शिरकत*

Chunesh Sahu