hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*समाजसेवी संस्था “शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी” को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*समाजसेवी संस्था “शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी” को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

 

  पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के तहत जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे जल जगार योजना के अंतर्गत तालाबो की सफाई वृक्षारोपण नदियों की सफाई जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में शिव सेवा संकल्प समिति रुद्री धमतरी के उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम आयुक्त माननीय श्री पोयाम जी ने शिव सेवा संकल्प समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज मे अग्रणी सहयोग के लिए बधाई दी।

 संस्था के जिलाध्यक्ष रामचंद देवांगन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज बढ़ता हुआ वैश्विक चुनौती बनकर उभरा है जिससे प्रकृति को बहुत नुकसान हो रहा है प्रकृति के संरक्षण एवं सौंदर्य करण के लिए प्रत्येक नागरिक को सामने आकर अपना कर्तव्य निभाना होगा तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता देनी होगी जब तक प्रत्येक नागरिक प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य नहीं समझेगा तब तक यूं ही प्रकृति का दोहन होता रहेगा इसी क्रम में हमारे द्वारा संपूर्ण जिले में प्रकृति संरक्षण का कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त धमतरी, शिव सेवा संकल्प समिति के जिलाध्यक्ष रामचंद देवांगन, सचिव योगेंद्र साहू, मानव यादव, चित्रेश साहू, इंद्रकुमार निखिल, भूमिका कोर्राम एवं अन्य समिति के सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

*श्रृंगीऋषि पर्वत, कर्णेश्वर मंदिर, गणेशघाट में होगा सुविधाओं का विस्तार*   *जिले को पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगी अलग पहचान*

Chunesh Sahu

विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से बालोद जिले में एग्रीस्टैक डिजिटल फसल सर्वेक्षण के गिरदावरी सूची पठन का कार्य जारी

Chunesh Sahu

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को पांच दिन की रिमांड के बाद आज फिर कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, जेल भेजने की तैयारी तेज

Sakshi Bansod

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व लोक निर्माण विभाग की बैठक लेकर की समीक्षा सभी लंबित निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

Chunesh Sahu

पुलिस थाना कुंडा अंतर्गत दामापुर चौकी में जन चौपाल

hindmedianews

जनजातीय गौरव दिवस पर रायगढ़ में संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

Sakshi Bansod